फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सावन तेरस पर मार्कण्डेय महादेव में उमड़े भक्त

सावन तेरस पर मार्कण्डेय महादेव में उमड़े भक्त

Sat, 22 Jul 2017 02:07 AM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
सावन तेरस पर मार्कण्डेय महादेव में उमड़े भक्त
चौबेपुर/मिर्जामुराद/रोहनिया (वाराणसी)। वैसे तो पूरे सावन महीने में शिवभक्तों का क्षेत्र के शिवालयों पर भीड़ रहती है लेकिन इस महीने के हर सोमवार और तेरस पर भोले भक्तों का उत्साह कुछ ज्यादा ही रहता है। शुक्रवार को शिवालयों पर शिवभक्तों की भारी तादात रही। वहीं प्रशासन भी अपनी जिम्मेदारी पूरी सतर्कता से निभा रहा है। हर हर महादेव व बोलबम के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा।
विज्ञापन

चौबेपुर प्रतिनिधि के अनुसार सावन महीने के त्रयोदशी (तेरस) पर कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव मंदिर में पुत्र रत्न की कामना व पति के दीर्घायु की कामना के लिए पूर्वांचल के वाराणसी, गाजीपुर, बलिया, जौनपुर, आजमगढ, गोरखपुर, देवरिया, चंदौली आदि जनपदों के हजारों कांवरिया शिवभक्तों ने गंगा गोमती के पावन संगम पर स्नान कर बाबा का जलाभिषेक किया। वहीं आसपास के गांवों व शहरों से भी आए शिवभक्तों मन्नत के बहाने बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई। आज भी मंदिर परिसर में सत्यनारायण कथा, महामृत्युंजय जप, भागवतपुराण, शिवपुराण, रुद्राभिषेक आदि धार्मिक ग्रन्थों व तरह तरह के अनुष्ठान भी कराते रहे। बच्चों का मुंडन भी होता रहा। क्षेत्राधिकारी पिण्डरा अभिनव यादव व चौबेपुर थानाध्यक्ष कुलदीप दूबे की देख-रेख में पुलिस सीसी कैमरे व मेटल डिटेक्टर से निगाहबानी करती रही। यहां देर शाम तक दर्शन पूजन चलता रहा।
विज्ञापन

रोहनिया प्रतिनिधि के अनुसार तेरस को शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर माधोपुर, प्राचीन शिवधाम दरेखू, हनुमान मंदिर बीरभानपुर, शिव मंदिर मोहनसराय पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड उमड़ पड़ी। राजातालाब प्रतिनिधि के अनुसार कांवरियों के लिए आरक्षित जीटी रोड का उत्तरी लेन कावरियों की भारी भीड़ रही। कावर यात्रा के दौरान भक्त हर हर महादेव और बोलबम जैसे नारे लगाते रहे। वहीं बहुत से कांवरिए राजातालाब में सड़क के किनारे विश्राम स्थलों व आसपास स्थित दुकानों पर आराम करते देखे गए। दूसरी तरफ डाक बम भी कई जत्थों में काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक करने जा रहे थे। मिर्जामुराद प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय बाजार में नेशनल हाईवे के सुरक्षित लेन पर बोलबम कावरियों का हूजूम उमड़ा रहा। वही डाक बम काभी जत्था खूब दिखाई दिया। युवाशक्ति क्लब के सुरेश यादव, खबरीलाल, बुमबुम, दीपक, रमेश, सोनू गुप्ता व आदित्य आदि लोगों ने कावरियों का हौसला बढ़ाते कंधा से कंधा मिला बाबा विश्वनाथ धाम पहुँचाने का कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कावरिया को डूबने से बचाया
रोहनिया। क्षेत्र के केशरीपुर स्थित भाष्करा तालाब में स्नान करते समय सौरभ गुप्ता निवासी सोराव, इलाहाबाद का पैर फिसल गया जिससे वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। इस दौरान मौके पर मौजूद कांवरियों व ग्रामीणों ने तालाब में कूदकर उसे बचा लिया। मौके पर पहुची पुलिस ने कावरियां को पास स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया जहां अब उसकी हालात सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed