फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   12 people injured in fight over tax at Jawari Toll Plaza in varanasi

Varanasi: रजवारी टोल प्लाजा पर टैक्स मांगने पर बवाल, जमकर हुई मारपीट, दो घंटे तक लगा जाम; 12 लोग घायल

Sun, 05 May 2024 09:32 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 05 May 2024 09:32 AM IST
सार

वाराणसी जिले में मार्कंडेय महादेव मंदिर से दर्शन कर लौट रहे वाहनों के टोल को लेकर यात्रियों व टोलकर्मियों के बीच बवाल हो गया। पुलिस पर बिना टोल टैक्स के वाहनों को पास कराने का आरोप लगाते हुए झगड़ा शुरू हुआ तो मारपीट में तब्दील हो गया। मारपीट में 12 लोग घायल हो गए।   

विज्ञापन
12 people injured in fight over tax at Jawari Toll Plaza in varanasi
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र के रजवारी टोल प्लाजा पर शनिवार शाम मार्कंडेय महादेव मंदिर से दर्शन कर लौट रहे दो वाहनों के टोल टैक्स को लेकर टोल कर्मियों व यात्रियों में मारपीट हो गई। तोड़फोड़ में केबिन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के 12 लोगों को चोट लगी है। घटना के बाद दो घंटे तक वाहनों की कतार लग गई। जाम को देख पुलिस ने एक घंटे तक बिना टोल दिए वाहनों को पास कराया। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। डीसीपी वरुणा ने भी मौके पर पहुंचकर सीसी कैमरे को खंगाला।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
गाजीपुर के शादियाबाद लखनपुर निवासी रामाशीष राजभर परिवार के साथ दो वाहनों से मार्कंडेय महादेव मंदिर दर्शन करने आए थे। शाम को लौटते समय टोल प्लाजा पर कर्मियों से कहासुनी हो गई। गाड़ी रोक दी गई और कार सवार युवकों और टोल कर्मियों में नोकझोंक शुरू हो गई।
विज्ञापन


देखते ही देखते मारपीट होने लगी। कार सवार महिलाएं चीखने चिल्लाने लगीं। मारपीट में रामाशीष (32), राहुल राजभर (28), राजू राजभर (25), कुसुम देवी (28), रीना (35), अरबिंद (18), चून्नू (15) घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

12 people injured in fight over tax at Jawari Toll Plaza in varanasi
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उधर, टोला प्लाजा कर्मियों में रजनीकांत यादव (25), विनय चौहान, सूरज वर्मा, अंकित सिंह, सूरज कुमार समेत अन्य को चोटें आई हैं। डीसीपी वरूणा, एसीपी सारनाथ, चौबेपुर, चोलापुर, सारनाथ थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर में उपचार कराया गया। 

टोल प्लाजा के प्रबंधक अनुराग चौहान ने बताया कि टोल टैक्स मांगने पर वाहन सवारों ने टोल कर्मियों पर हमला कर बॉक्स, केबिन क्षतिग्रस्त कर दिया। कर्मचारियों से नकदी भी छीन ली। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। एसीपी सारनाथ अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed