फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   12 members elected to the Chess Association, 70 schools to join instead of 35, high-level competitions to be held

Varanasi News: शतरंज एसोसिएशन में 12 सदस्य निर्वाचित, 35 की जगह जुड़ेंगे 70 स्कूल, होंगी उच्चस्तरीय स्पर्धाएं

Mon, 16 Mar 2026 02:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
12 members elected to the Chess Association, 70 schools to join instead of 35, high-level competitions to be held
शतरंज एसोसिएशन में 8 पदाधिकारी सहित 12 सदस्य निर्वाचित - फोटो : samvad
वाराणसी शतरंज एसोसिएशन में 12 सदस्यों को निर्वाचित किया गया है। वहीं, अब शहर में शतरंज की उच्च स्तरीय स्पर्धाएं कराने का फैसला लिया गया है। एसोसिएशन के संरक्षक आरके चौधरी और अध्यक्ष दीपक कुमार बजाज चुने गए हैं। संघ अध्यक्ष ने कहा कि वाराणसी शतरंज संघ से करीब 35 स्कूल जुड़े हुए हैं। इन्हें आगामी वर्ष में बढ़ाकर 70 करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कुमार, उपाध्यक्ष शम्स तबरेज शंपू, महासचिव तुषार सारस्वत, कोषाध्यक्ष चंचल कुमार गांगुली, संयुक्त सचिव दिनेश दत्त पाठक और संयुक्त सचिव साहब अहमद निर्वाचित हुए। वहीं सदस्य के तौर पर कविता पटेल, संजय सिन्हा, डॉ. दिनेश कुमार पांडेय और राजीव श्रीवास्तव बनाए गए हैं। पदाधिकारियों के निर्वाचन के बाद एसोसिएशन की ओर से एक आम सभा की गई।
विज्ञापन

नव निर्वाचित महासचिव तुषार सारस्वत ने पदाधिकारियों के चयन, भविष्य के कार्यक्रमों की रूपरेखा और उपलब्धियों पर चर्चा की। सभा की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक कुमार बजाज ने की। उन्होंने इस दाैरान कहा कि वाराणसी में उच्च स्तरीय शतरंज प्रतियोगिताएं और कार्यशालाएं कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed