फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shubh Muhurat 2022 List February varanasi 12 fasting festivals in 28 days, 17 auspicious times are available for shopping

शुभ मुहूर्त: फरवरी में हो रहा माघ और फाल्गुन का संगम, माह में 12 व्रत-पर्व, खरीदारी के लिए मिल रहे 17 शुभ दिन

Fri, 04 Feb 2022 11:41 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 04 Feb 2022 11:41 AM IST
सार

फरवरी में हिंदी कैलेंडर के मुताबिक 16 फरवरी तक माघ मास रहेगा। इस तिथि तक आने वाले तीज-त्योहार माघ माह की परंपरानुसार होंगे, जबकि 17 फरवरी से फाल्गुन महीना शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन
Shubh Muhurat 2022 List February varanasi 12 fasting festivals in 28 days, 17 auspicious times are available for shopping
शुभ मुहूर्त - फोटो : फाइल

विस्तार

फरवरी में माघ और फागुन के साथ ही 12 व्रत-पर्व के दिन मिल रहे हैं। इस महीने में हर दूसरे या तीसरे दिन तीज, त्योहार, व्रत, पर्व या शुभ मुहूर्त रहेगा। सबसे खास बात यह है कि इस महीने में दो हिंदी महीनों माघ और फाल्गुन का संगम भी हो रहा है।

विज्ञापन


इसके साथ ही खरीदारी के लिए 17 शुभ मुहूर्त मिल रहे हैं और इसमें सर्वार्थसिद्धि अमृतसिद्धि, त्रिपुष्कर और रवियोग के साथ ही दो दिन पुष्य नक्षत्र का भी संयोग रहेगा। ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के मुताबिक फरवरी में नौ सर्वार्थसिद्धि, दो अमृतसिद्धि, तीन त्रिपुष्कर, 11 रवियोग और दो दिन पुष्य नक्षत्र का संयोग बनेगा।
विज्ञापन


इनमें सात दिन ऐसे होंगे जिनमें एक से ज्यादा शुभ योग रहेंगे। इस महीने आ रहे शुभ योगों में खरीदारी और नए कामों की शुरुआत करने से सफलता मिलेगी। फरवरी में खरीदारी के लिए 17 शुभ मुहूर्त रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

काशी विद्वत परिषद के महामंत्री प्रो. रामनारायण द्विवेदी ने बताया कि महीने के पहले दिन मौनी अमावस्या और दूसरे दिन गुप्त नवरात्र की शुरुआत होने के बाद इस महीने तिलकुंद चतुर्थी, वसंत पंचमी, सूर्य सप्तमी, नर्मदा जयंती, महानंदा नवमी, जया एकादशी, तिल द्वादशी, कुंभ संक्रांति, प्रदोष, स्नान-दान की माघी पूर्णिमा और विजया एकादशी शामिल हैं। जिनमें श्रद्धालु व्रत रख विशेष पूजा-आराधना और पूजा-पाठ, व्रत और दान-पुण्य करेंगे।

फरवरी में माघ भी और फागुन भी

डॉ. गणेश मिश्र ने बताया कि खास बात ये है कि फरवरी में हिंदी कैलेंडर के मुताबिक 16 फरवरी तक माघ मास रहेगा। इस तिथि तक आने वाले तीज-त्योहार माघ माह की परंपरानुसार होंगे, जबकि 17 फरवरी से फाल्गुन महीना शुरू हो जाएगा। इसके बाद के त्योहारों में तिल के बजाय मेवा और मिठाइयों का भोग लगेगा और मंदिरों में भगवान का शृंगार भी बदल जाएगा। इस महीने तीर्थ स्नान और अन्य परंपराओं में भी बदलाव होने लगेगा।

इस महीने की शुभ तारीखें

Shubh Muhurat 2022 List February varanasi 12 fasting festivals in 28 days, 17 auspicious times are available for shopping
कलश स्थापना - फोटो : अमर उजाला।
            तारीखें   शुभ योग
  • 3 फरवरी रवियोग
  • 4 फरवरी रवियोग
  • 5 फरवरी रवियोग
  • 6 फरवरी सर्वार्थसिद्धि, रवियोग
  • 7 फरवरी रवियोग
  • 9 फरवरी सर्वार्थसिद्धि योग
  • 10 फरवरी रवियोग
  • 11 फरवरी रवियोग
  • 13 फरवरी त्रिपुष्कर योग
  • 14 फरवरी सर्वार्थसिद्धि, सोम पुष्य और रवियोग
  • 15 फरवरी सर्वार्थसिद्धि, मंगल पुष्य और रवियोग
  • 20 फरवरी सर्वार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि योग
  • 22 फरवरी त्रिपुष्कर और रवियोग
  • 23 फरवरी सर्वार्थसिद्धि, अमृतसिद्धि और रवियोग
  • 24 फरवरी सर्वार्थसिद्धि योग
  • 27 फरवरी त्रिपुष्कर और सर्वार्थसिद्धि योग
  • 28 फरवरी सर्वार्थसिद्धि योग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed