फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   संस्कृत भाषा को लेकर भारत-नेपाल के बीच समझौता आज

संस्कृत भाषा को लेकर भारत-नेपाल के बीच समझौता आज

Wed, 10 Apr 2019 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
संस्कृत भाषा को लेकर भारत-नेपाल के बीच समझौता आज
वाराणसी। संस्कृत भाषा के प्रचार प्रसार सहित शैक्षिक गतिविधियों के आदान प्रदान के लिए संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय और नेपाल संस्कृत विश्वविद्यालय के बीच आज समझौता होगा। यह फैसला संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में चल रहे दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के दौरान लिया गया। बुधवार को दोनों विश्व विद्यालयों के कुलपति इस पर हस्ताक्षर करेंगे।
विज्ञापन

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के योग साधना केंद्र में जैव ब्रह्मांड विज्ञान विषयक दो दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें भारत के अलावा चाइना और नेपाल के संस्कृत के विषय विशेषज्ञों ने चर्चा की। इसमें संस्कृत के महत्व, संस्कृत से होने वाले लाभ के साथ ही संस्कृत भाषा की जीवन में उपयोगिता के बारे में बताया गया। इसके साथ ही संस्कृत को अन्य देशों में प्रचारित प्रसारित करने के लिए भी योजना बनी। इस योजना में ही नेपाल संस्कृत विश्व विद्यालय और संपूर्णानंद विश्व विद्यालय की ओर से एक समझौता किया जा रहा है। तुलनात्मक धर्म दर्शन विभाग और कार्यक्रम के आयोजक प्रो. हरि प्रसाद अधिकारी ने बताया कि शैक्षिक आदान प्रदान और संस्कृत के बढ़ावे के लिए यह समझौता हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed