फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   हास्य कवियों ने अंतरिक्ष में भेजा हास्य मिसाइल

हास्य कवियों ने अंतरिक्ष में भेजा हास्य मिसाइल

Mon, 01 Apr 2019 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
हास्य कवियों ने अंतरिक्ष में भेजा हास्य मिसाइल
वाराणसी। मूर्ख दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को अस्सी घाट पर आयोजित धुरंधर हास्य महोत्सव में कवियों ने सेटेलाइट को मार गिराने के लिए अंतरिक्ष में हास्य मिसाइल भेजा। इसके अलावा इवीएम की पूजा कर उसे काजल का टीका लगाया जिससे कि किसी को नजर न लगे। महोत्सव में हास्य कविताओं, गीतों के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य राजनेताओं के आवाज की मिमिक्री पर लोगों ने खूब ठहाके लगाए।
विज्ञापन

नागेश शांडिल्य और रुद्रनाथ त्रिपाठी के संयोजन में आयोजित महोत्सव में लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के प्रति जागरूकता को लेकर कवियों ने सामूहिक रुप से पिपिहरी बजाकर लोगों से मतदान की अपील की। इस साल का पंडित चंद्रशेखर मिश्र स्मृति ओज धुरंधर सम्मान भूषण त्यागी और पंडित धर्मशील चतुर्वेदी स्मृति हास्य धुरंधर सम्मान फजीहत गहमरी को दिया। चौकीदार की आरती और सर्जिकल स्ट्राइक की तरह हरी सब्जियों की माला अतिथियों को पहनाने का दृश्य आकर्षण का केंद्र रहा। महोत्सव में मुख्य अतिथि चौकीदार रहे, जिनका मुंह दूध, घी और मलाई से धोकर सोने की बरफी खिलाई गई। इस दृश्य पर लोग ठहाके लगाने के साथ ही ताली बजाते रहे। विशिष्ट अतिथि पद्मश्री राजेश्वर आचार्य, अनिल सिंह ने सभी को महोत्सव के सफल आयोजन की बधाई दी। इस दौरान डॉ. सरोह पांडेय, डॉ. एलके त्रिवेदी, धीरेंद्र प्रताप सिंह, संजीव धर दूबे, जनार्दन पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed