फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मौसम के बदले मिजाज से फसलों को नुकसान

मौसम के बदले मिजाज से फसलों को नुकसान

Wed, 27 Mar 2019 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
मौसम के बदले मिजाज से फसलों को नुकसान
वाराणसी। जिले में मंगलवार की भोर में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज हवा और गरज-चमक के साथ करीब आधे घंटे तक हुई बारिश सेे जहां फसलों को नुकसान पहुंचा, वहीं बीएचयू परिसर समेत कई जगहों पर पेड़ गिर गए। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के मुताबिक 30 मार्च के बाद एक बार फिर मौसम बिगड़ सकता है।
विज्ञापन

पिछले करीब पंद्रह दिनों से तेज धूप होने से गर्मी का अहसास होने लगा था। दिन का अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस और रात का 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। उधर, उत्तराखंड, हिमांचल प्रदेश, जम्मू में दो दिन से बारिश और बर्फबारी होने से मौसम विभाग ने 26 मार्च को बनारस और आसपास के जिलों में हल्की बूंदाबांदी की आशंका जताई थी।
विज्ञापन

फिलहाल आधे घंटे की बारिश से आम के बौर के साथ ही गेहूं, सरसों, चना, मटर, मसूर की फसलों को नुकसान हुआ है। चोलापुर में कहीं-कहीं हल्के ओले पड़ने से फसलों को ज्यादा क्षति पहुंची है। किसान शिवशंकर सिंह, उदयनाथ, कमलेश, राजेश, रामउग्रह, संजय का कहना है कि गेहूं की फसल गिर गई है। सरसों को भी नुकसान हुआ है। इससे पैदावार में कमी आएगी। चिरईगांव में चना, सरसों, मटर, मसूर के साथ ही सब्जियों की भी फसल प्रभावित हुई है। रोहनिया के किसान राकेश पांडेय, कांता मौर्या, गणपत तिवारी का कहना है कि हवा और बरसात से काफी नुकसान पहुंचा है। राजातालाब के किसान कन्हैया पटेल, सुरेश कुमार, गोपी पटेल, राज कुमार पाल ने बताया कि फसल गिरने से पैदावार में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेड़ गिरने से ओएचई का तार टूटा, परिचालन प्रभावित
काशी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन-चार पर मंगलवार की भोर हुई बारिश और तेज हवाओं के चलते एक पेड़ गिर गया। इसके चलते डाउन लाइन डेढ़ घंटे तक बाधित रही। कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा। यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ा।

काशी रेलवे स्टेशन के वाराणसी इंड पर पेड़ गिरा। इसके चलते ओएचई का तार टूट गया। तुरंत इसकी सूचना कंट्रोल को देने के साथ ही रेल के बिजली विभाग को दी गई। पांच बजे से साढ़े छह बजे तक डाउनलाइन प्रभावित रही। जहां-तहां ट्रेनें खड़ी कर दी गईं। ओएचई को दुरुस्त करने के बाद ट्रेनों का परिचालन सामान्य हो पाया। इसके चलते वाराणसी-कानपुर वरुणा एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस, अमृतसर-कोलकाता सुपरफास्ट, वाराणसी-कटरा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा। हालांकि अप लाइन से ट्रेनों का संचालन होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed