फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   डीआईओएस को दी मूल्यांकन बहिष्कार की जानकारी

डीआईओएस को दी मूल्यांकन बहिष्कार की जानकारी

Tue, 26 Feb 2019 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
डीआईओएस को दी मूल्यांकन बहिष्कार की जानकारी
वाराणसी। यूपी बोर्ड परीक्षा के बाद कापियों के मूल्यांकन के बहिष्कार करने के फैसले के बाद माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने सोमवार को डीआईओएस को पत्र देकर बहिष्कार की जानकारी दी। संघ के जिलाध्यक्ष कमलेश सिंह की ओर से दिए गए पत्र में वेतन विसंगति सहित नौ सूत्रीय मांगों के न पूरा होने की वजह से फैसला लेने का जिक्र है।
विज्ञापन

वेतन विसंगति, पुरानी पेंशन बहाली, तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण न होने सहित नौ सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षक लंबे समय से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। अब तक मांगें न माने जाने से नाराज शिक्षकों ने अब मूल्यांकन बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। रविवार को बैठक के बाद सोमवार को संघ के जिलाध्यक्ष कमलेश सिंह, जिलामंत्री दिनेश सिंह ने जिला विद्यालय निरीक्षक को संबोधित पत्र कार्यालय में रिसीव कराया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जब तक सरकार की ओर से संघ की मांगें नहीं मानी जाती तब तक मूल्यांकन बहिष्कार जारी रहेगा। बताया कि मंगलवार से कॉलेजों में पहुंचकर शिक्षकों से संपर्क किया जाएगा। इस दौरान रघुवंश राय, सत्येंद्र सिंह, विवेक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed