{"_id":"5c50b1debdec22270f4fc4cc","slug":"11548792286-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोजपुरी पर्दे पर नजर आएंगे पं. छन्नूलाल मिश्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोजपुरी पर्दे पर नजर आएंगे पं. छन्नूलाल मिश्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बनारस में जल्द ही भोजपुरी फिल्म ‘वादा कर ले साजना’ की शूटिंग होने जा रही है। बनारस के कलाकारों के साथ ही पद्मभूषण छन्नूलाल मिश्रा भी भोजपुरी सिनेमा के पर्दे पर नजर आएंगे। भोजपुरी सिनेमा के एक्शन स्टार बनारस के सत्येंद्र सिंह के साथ वह आने वाली भोजपुरी फिल्म वादा कर ले साजना में अभिनय करेंगे। इस फिल्म में जौनपुर के अमर गोस्वामी और बनारस के कमलाकांत मिश्र भी नजर आएंगे। यह जानकारी फिल्म के निर्देशक प्रदीप आर शर्मा ने मंगलवार को दी। उन्होंने बताया कि इस फिल्म की खास बात यह है कि इसमें अश्लीलता का नाम-ओ-निशान तक नहीं है। पूरी फिल्म में हीरो-हीरोईन के बीच किस तक का भी सीन नहीं डाला गया है। फिल्म की हीरोईन के लिए पूजा रंजन का नाम फाइनल हो गया है जबकि दूसरी हीरोईन के लिए नए चेहरे की तलाश जारी हैै।
उन्होंने बताया कि यह फिल्म पूरी तरह से वाराणसी पर आधारित फिल्म होगी। अक्सर लोग भोजपुरी सिनेमा को अश्लीलता के साथ देखते हैं। हम इसी टैग को हटाते हुए एक पारिवारिक फिल्म बनाने जा रहे हैं। यह फिल्म वाराणसी, जौनपुर, भदोही, मिर्जापुर, सुल्तानपुर और अयोध्या के लोकेशन पर फिल्माई जाएगी और इसकी शूटिंग फरवरी से शुरू होगी। निर्माता रमेश द्विवेदी ने बताया कि इस फिल्म में काशी की संगीत हस्ती पद्मभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र संगीत के साथ-साथ अभिनय करने के लिए अपनी हामी भर चुके हैं। वो नायिका के संगीत गुरु बनेंगे। इसके अलावा इस फिल्म के नायक वाराणसी के ही सत्येन्द्र सिंह हैं।