{"_id":"5c4b6f78bdec2273824467c0","slug":"11548447608-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही रात सात जगहों पर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही रात सात जगहों पर चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी/बड़ागांव। जिले में ताबड़तोड़ चोरियों का सिलसिला जारी है और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है। गुरुवार की रात चोरोें ने कोतवाली, शिवपुर, लंका और बड़ागांव थाना क्षेत्र में तीन दुकान, तीन मकान और एक स्कूल को निशाना बना कर लाखों रुपये, जेवरात और कीमती सामान पार कर दिया। शुक्रवार को भुक्तभोगियों की सूचना पर पहुंची इलाकाई थानों की पुलिस महज मौका मुआयना तक ही सीमित रही।
कोतवाली थाना अंतर्गत चौखंबा स्थित शिव कुमार अग्रवाल के जनरल स्टोर का ताला तोड़ कर चोर नगदी सहित एक लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। चोरों ने शिव कुमार के सामने की पतंग की दुकान में भी चोरी का प्रयास किया लेकिन ताला न टूटने के कारण सफल नहीं हुए। बीएचयू परिसर स्थित ओल्ड जी 3 जोधपुर कॉलोनी में रहने वाले आईआईटी में कार्यरत ललित कुमार सिंह के बंद घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर 50 हजार रुपये और छह लाख के जेवरात चुरा ले गए। ललित ने बताया कि वो लखनऊ स्थित घर गए थे। शुक्रवार की सुबह दरवाजा खुला देख पड़ोसियों ने उन्हें सूचना दी तो वो वापस लौटे। उधर, शिवपुर थाना अंतर्गत गनेशपुर स्थित पंचायत भवन के समीप रहने वाली बैंककर्मी रश्मि के घर से चोर 50 हजार रुपये और चार लाख रुपये से ज्यादा के जेवर चुरा ले गए। चोर छत के रास्ते घर में घुसे थे। इसी तरह सेंट्रल जेल रोड स्थित कारागार कर्मी कमलेश कुमार के बंद पड़े घर से चोर 20 हजार रुपये और लाखों रुपये के जेवरात चुरा ले गए। कमलेश के अनुसार वो अपनी बीमार पत्नी को लहरतारा स्थित अस्पताल में भर्ती कराए थे। इस दौरान घर में कोई नहीं था। उधर, बड़ागांव थाना क्षेत्र के खररिया स्थित प्राथमिक विद्यालय का सोलर पैनल चोर चुरा ले गए। घटना के संबंध में प्रधानाध्यापक सकलदेव सिंह ने बड़ागांव थाने में मुकदमा दर्ज कराया। वहीं, शेरवानीपुर निवासी वंशराज मिश्र के वेल्डिंग मैटेरियल की दुकान का ताला तोड़कर चोर 18 हजार रुपये, ट्रैक्टर की दो बैटरी के साथ ही कार की बैटरी चुरा ले गए।