फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के घर 26 को जलाएंगे दीपक

सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के घर 26 को जलाएंगे दीपक

Sat, 05 Jan 2019 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के घर 26 को जलाएंगे दीपक
वाराणसी। लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर गुलाब बाग में हुई बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं से जी जान से लगने को कहा। केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का संदेश दिया। अध्यक्षता कर रहे महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि महानगर के 1033 बूथों पर बीएलओ की नियुक्ति की गई है। हर बूथ पर प्रभारी तय हो गए हैं।
विज्ञापन

दो मार्च को विधानसभावार बाइक रैली निकाली जाएगी। हर बूथ से पांच बाइक सवार कार्यकर्ताओं की लिस्ट को फाइनल किया गया है। 26 जनवरी को सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के घर बूथवार दीपक जलाने का कार्यक्रम है। बैठक का संचालन चंद्रशेखर उपाध्याय ने किया। इस मौके पर काशीनाथ अकेला, निर्मला सिंह पटेल, पूनम पांडेय, सुरेखा सिंह, नवीन कपूर, आत्मा विश्वेश्वर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

उधर भाजपा काशी क्षेत्र में होने वाली मीडिया कार्यशाला की तैयारी बैठक शुक्रवार को गुलाब बाग में हुई। छह जनवरी को कार्यशाला के मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व राज्यसभा सांसद जीवीएल नरसिम्हा राव होंगे। इसके अलावा प्रदेश के मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ल, अशोक पांडेय, संजय राय होंगे। प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडेय ने कहा कि मीडिया के माध्य से सरकार की उपलब्धियों को बताएंगे। बैठक में नवरतन राठी, शोमनाथ विश्वकर्मा, ज्ञानेश जोशी, पीयूष वर्धन सिंह, अशोक पांडेय, संतोष सोलापुरकर, ज्योत्सना वाजपेयी आदि मौजूद रहे। ---
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष को सर्वश्रेष्ठ सांसद चुने जाने पर लोग खुशी
भाजपा जिला की बैठक कंचनपुर में हुई। इसके मुख्य अतिथि प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडेय ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने सांसद के रूप में जिम्मेदारियां बखूबी निभाई। आज उन्हें सर्वश्रेष्ठ सांसद चुने जाने पर बनारस के लोगाें में खुशी का माहौल है। जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने मुंह मीठा कराया। संचालन प्रह्लाद गुप्ता ने किया। इस मौके पर राजेश राजभर, सुरेश सिंह, सुरेंद्र पटेल, अरविंद पटेल, हेमंत सिंह भोला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed