फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   महिलाओं ने रुकवाया फोरलेन का काम

महिलाओं ने रुकवाया फोरलेन का काम

Tue, 12 Jun 2018 12:27 AM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं ने रुकवाया फोरलेन का काम
बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ताजोपुर गांव के मझौवा बस्ती की महिलाओं ने बस्ती के पास फोरलेन पर अंडर ब्रिज बनाने की मांग करते हुए सोमवार को भी काम नहीं करने दिया। एसडीएम सदर के समझाने पर भी महिलाएं अपनी मांग पर अड़ी रहीं। महिलाओं ने निर्माणाधीन फोरलेन पर बांस गाड़ दिया। एसडीएम ने अगले दिन महिला पुलिस और फोर्स के साथ आकर उन्हें हटाने की चेतावनी दी। फिर भी महिलाएं नहीं मानी।
विज्ञापन

मझौवा राजभर बस्ती वालों का कहना है कि बस्ती में आने-जाने और गांव के लोगों की खेती बारी करने के लिए मात्र यही एक रास्ता हैं। फोरलेन का निर्माण हो जाने पर बस्ती में आने-जाने के साथ खेती किसानी के लिए रास्ता अवरुद्ध हो जाएगा। मझौवा राजभर बस्ती में आधे से ज्यादा लोगों के खेत निर्माणाधीन फोरलेन से दूसरी तरफ हैं। बस्ती वालों ने कहा कि फोरलेन का निर्माण होने से बस्ती के लोगों के साथ गांव के किसानों को मजबूरन आठ से 10 किमी दूरी तय कर के बस्ती और खेतों तक जाना पडे़गा। बस्ती के लोगों ने शनिवार को ही जेसीबी मशीन के आगे खड़े होकर फोरलेन का काम रोकवा दिया। तभी यह काम रुका पड़ा है। फोरलेन के अधिकारियों की शिकायत पर सोमवार को एसडीएम सदर मौके पर गई। वहां पर काफी महिलाएं एकत्र हो गईं। गुस्सायी महिलाओं ने फोरलेन पर बांस गाड़ रखा है। एसडीएम के समझाने पर भी महिलाएं नहीं मानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed