{"_id":"5b01dda44f1c1bdd408b6a2d","slug":"11526848932-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच मिली प्रतिभा को पहचान 0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच मिली प्रतिभा को पहचान 0
Updated Mon, 21 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बनारस शाखा के शतवर्षीय उत्सव के तहत रविवार को मानोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों के बीच मनाया गया। इस दौरान जहां चिकित्सकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में परिवार संग बढ़चढ़कर भागीदारी की वहीं चिकित्सा, खेल, समाज सेवा आदि के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान करने वाले चिकित्सकों को सम्मानित भी किया गया।
आईएमए सभागार में शाम 7 बजे से शुरू होकर तीन घंटे से अधिक समय तक चले समारोह की शुरूआत सम्मान समारोह से हुई। बतौर मुख्य अतिथि आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. वीके शुक्ल, विशिष्ट अतिथि हेरिटेज इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस के प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार ने चिकित्सकों को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। प्रो. शुक्ल ने चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा करते हुए इसका सामना करने के लिए तैयार रहने को कहा। उन्होंने मरीजों और परिजनों के साथ संवाद पर जोर दिया। डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि चिकित्सक जीवन में कभी रिटायर नहीं होता है। इसको ध्यान में रखते हुए ही दायित्वों का निवर्हन करना चाहिए। अतिथियों का स्वागत करते हुए अध्यक्ष डॉ. अरविंद सिंह ने आईएमए की ओर से किए जाने वाले कार्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन सचिव डॉ. मनीषा सिंह, धन्यवाद ज्ञापन सामाजिक सचिव डॉ. अरुण त्रिपाठी ने कि या। इस दौरान डॉ. आलोक भारद्वाज, डॉ. भानु शंकर पांडेय, डॉ. जंग बहादुर, डॉ. शालिनी के साथ ही रामकुमार, सनी आदि मौजूद रहे।