फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   महेश श्रीवास्तव को काम का इनाम मिला0

महेश श्रीवास्तव को काम का इनाम मिला0

Mon, 14 May 2018 02:32 AM IST
Updated Mon, 14 May 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
महेश श्रीवास्तव को काम का इनाम मिला0
वाराणसी। काशी क्षेत्र के भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किए गए महेश चंद्र श्रीवास्तव बाल्यकाल से आरएसएस के स्वयंसेवक रहे हैं। वर्षों से अनेक सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से समाज सेवा का कार्य करने के साथ ही वह पार्टी में भी सक्रिय रहे। श्रीवास्तव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के निर्देश पर कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव और 2017 के विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रबंधन के चलते उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

2013 में काशी क्षेत्र की टीम में उन्हें क्षेत्रीय मंत्री का दायित्व दिया गया था। क्षेत्रीय मंत्री के रूप में पीएम नरेंद्र मोदी की विजय शंखनाद रैली के कोऑर्डिनेटर के रूप में उन्होंने सफल आयोजन किया। इसी दौरान 2014 लोकसभा चुनाव में आर्थिक प्रबंधन का भी काम किया। इसके अतिरिक्त क्षेत्रीय मंत्री रहते हुए प्रभारी के रूप में विशाल बूथ अध्यक्ष सम्मेलन, जौनपुर व इलाहाबाद लोकसभा चुनाव का कार्य किया। क्षेत्रीय मंत्री के रूप में बेहद सफल कार्यकाल के बाद इनाम के रूप में उन्हें केशव प्रसाद मौर्य की टीम में प्रदेश मंत्री का दायित्व दिया गया था। इस दौरान उन्होंने संगठन को मजबूत करने और 2017 विधानसभा के चुनाव में पूर्वी उत्तर प्रदेश में विशेष कार्य किया। इसी दौरान अमित शाह की विशाल परिवर्तन यात्रा का आयोजन सोनभद्र में प्रभारी के रूप में किया।
विज्ञापन

पूर्व में श्रीवास्तव अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री, भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय संयोजक व प्रांतीय अध्यक्ष, वरुणा देव दीपावली महोत्सव के संस्थापक अध्यक्ष, रामकथा मंदाकिनी शोभायात्रा के उपाध्यक्ष, गंगा समग्र के संयोजक और रानी लक्ष्मीबाई जन्मोत्सव समिति के संयोजकी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने पर श्रीवास्तव को बधाई देने वालों में संगठन मंत्री रत्नाकर, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष विजय, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी, राज्यमंत्री अनिल राजभर, शंकर गिरि, मनीष सिंह, नागेंद्र रघुवंशी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed