{"_id":"5ae0e9134f1c1bed778b4fc3","slug":"11524689171-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेरिटेज के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेरिटेज के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Updated Thu, 26 Apr 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहनिया। थाना क्षेत्र के हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे छात्र करुणेश कुमार सिंह की मंगलवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हॉस्टल की पांचवीं मंजिल से गिरना मौत की वजह बना। मौके पर पहुंची रोहनिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। करुणेश के पिता चंदौली जिला निवासी पूर्व सीएमओ डॉ. केसी सिंह मौजूदा समय हेरिटेज में ही बतौर डॉक्टर/शिक्षक कार्यरत हैं।
हेरिटेज प्रबंधन के मुताबिक करुणेश हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के एमबीबीएस सत्र 2015-16 बैच का छात्र था। वह छात्रावास की पांचवीं मंजिल पर दोस्तों के साथ टहलने जाया करता था। मंगलवार की रात भी करुणेश पांचवीं मंजिल पर गया था। रात करीब 12 बजे खिड़की पर बैठा हुआ था, तभी अचानक असंतुलित होकर नीचे गिर पड़ा। सूचना मिलते ही उसे तत्काल अस्पताल की इमरजेंसी में ले आया गया। वेंटिलेटर पर रखे गए करुणेश का इलाज संस्थान के प्राचार्य और चिकित्सा अधीक्षक की देखरेख में न्यूरो सर्जन, बोन एक्सपर्ट, एनेस्थीसिया की टीम ने शुरू किया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर तब तक पुलिस और परिवारीजन भी पहुंच गए थे। छात्र की मृत्यु से पूरे संस्थान में शोक की लहर दौड़ गई। छात्र पांचवीं मंजिल से किन परिस्थितियों में गिरा, इसे लेकर कई तरह की चर्चाएं थीं। नीचे गिरने का खतरा होने के बावजूद छात्र किनारे की खिड़की तक क्यों गया। उस वक्त वह अकेले था, या कुछ दोस्त भी साथ थे, ऐसे कई सवाल अभी अनुत्तरित हैं। चर्चा यह भी थी कि वह खिड़की पर बैठकर मोबाइल से बात कर रहा था और उसी दौरान संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर पड़ा। घटना के कारणों की पड़ताल के लिए पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। बुधवार को हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में शोक सभा कर दिवंगत छात्र को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद इंस्टीट्यूट में शोकावकाश घोषित कर दिया गया।