{"_id":"5abfe3a04f1c1ba8618b4b2e","slug":"11522525088-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम तिथि तक नहीं पूरा कर पाए मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम तिथि तक नहीं पूरा कर पाए मूल्यांकन
Updated Sun, 01 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। वीएन जीआईसी में चल रहा है मूल्यांकन कार्य में 15वें दिन 17385 कापियों का मूल्यांकन हुआ। वहीं, वित्तविहीन शिक्षकों के कार्य का बहिष्कार का असर मूल्यांकन में साफ दिखा। यही वजह रही कि शनिवार को अंतिम तिथि बीत गई लेकिन 12 हजार कापियां अभी भी बाकी रह गई।
यूपी बोर्ड की कापियों के मूल्यांकन के लिए 725 शिक्षक लगाए गए हैं। वहीं, अपनी मांगों को लेकर वित्तविहीन शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया है। 15वें दिन 17385 कापियों की जांच हुई। इनमें 10वीं की 1039 और 12वीं की 16346 कापियां शामिल हैं। 10वीं की अब केवल गृह विज्ञान और 12वीं की भौतिक विज्ञान और अंग्रेजी की कापियों की जांच ही शेष रह गई है। जांच के लिए 10वीं और 12वीं की दो लाख 50 हजार 875 कापियां आई हैं। अब मात्र 12 हजार कापियों की जांच शेष रह गई हैं। बोर्ड की तरफ से मूल्यांकन की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की गई थी लेकिन शनिवार को काम समाप्त होने तक 12 हजार कापियां बची रह गईं। वीएन जीआईसी के प्रधानाचार्य नीरज त्रिपाठी ने बताया कि रविवार को मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया जाएगा।