{"_id":"5a74bf3a4f1c1bef7b8b4fa6","slug":"11517600570-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाह अफसरों के डीएम ने कसे पेच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाह अफसरों के डीएम ने कसे पेच
Updated Sat, 03 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। विकास कार्यों में लापरवाही दिखाने वाले अधिकारियों को डीएम ने शुक्रवार को समीक्षा बैठक में जमकर लताड़ लगाई। साथ ही खराब कार्यशैली उजागर होने पर अभोली ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी का वेतन रोक दिया जबकि समाज कल्याण अधिकारी को कार्रवाई की चेतावनी दी। वहीं, स्वास्थ्य केंद्रों पर समय से न पहुंचने वाले चिकित्सकों को चिह्नित करने, कुपोषण रोकने और सामूहिक विवाह योजना को प्रभावी बनाने का निर्देश दिया।
जिला मुख्यालय पर डीएम विशाख जी ने मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले विकास कार्यों की समीक्षा की। इसमें उन्होंने विकास कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी जताई। धन की उपलब्धता के बावजूद विकास कार्यों में लापरवाही चिंता का विषय है। समाज कल्याण अधिकारी को कार्रवाई की चेतावनी देते हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को प्रभावी बनाने का निर्देश दिया। हिदायत दी कि तीन दिन के भीतर सभी खंड विकास अधिकारियों और ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर इसका क्रियान्वयन कराएं। कुपोषण रोकने के लिए गोद लिए गए गांवों में अधिकारियों को भ्रमण करने को कहा। परियोजना निदेशक को निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के पात्र लाभार्थियों को समय सीमा के भीतर मानक के अनुरूप आवास पूर्ण कराकर दें।
डीएम ने चिकित्सकों की लापरवाही पर नाराजगी जताई। कहा कि बार-बार निर्देश के बावजूद चिकित्सक समय से अस्पताल नहीं पहुंच रहे। उन्होंने सीएमओ को ऐसे चिकित्सकों को चिह्नित कर सर्विस ब्रेक करने और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। पेयजल के लिए जनप्रतिनिधियों से सूची लेकर हैंडपंप लगने और विद्यालयों में एक सप्ताह के भीतर स्वेटर वितरण कराने को कहा। डीएम ने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिया है कि रोस्टर के अनुरूप विद्युत आपूर्ति कराएं। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। कहा कि तमाम ग्राम पंचायतों में विकास का पैसा डंप पड़ा रहा और नोटिस के बावजूद उसका उत्तर नहीं दिया गया। ऐसा दोबारा हुआ तो कार्रवाई की जाएगी। डीसी मनरेगा को चेताया कि बार-बार निर्देश के बावजूद कार्य में सुधार नहीं हो रहा है। इसमें रुचि लेकर प्रगति लाएं। इस अवसर पर सीडीओ हरिशंकर सिंह, डीडीओ जयकेश त्रिपाठी, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी आरबी मौर्य, सीएमओ सतीश सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी संतोष कुमार आदि मौजूद थे।