फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   चटकी पटरी से गुजरी पूर्वा

चटकी पटरी से गुजरी पूर्वा

Wed, 17 Jan 2018 01:17 AM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
चटकी पटरी से गुजरी पूर्वा
पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल के जमानियां और धीना रेलवे स्टेशनों के बीच मंगलवार की देर शाम करीब सात बजे अप ट्रैक की पटरी चटक गई। उसी टूटी पटरी से हावड़ा से नई दिल्ली जा रही पूर्वा एक्सप्रेस गुजर गई। पूर्वा एक्सप्रेस के लोको पायलट ने जर्क लगने पर इसकी जानकारी वाकी टाकी से दानापुर मंडल के उच्चाधिकारियों को दी। आधे घंटे बाद करीब साढ़े सात बजे दिलदारनगर से पहुंची इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर चटकी पटरी को दुरुस्त कर दिया तब जाकर ट्रेनों का परिचालन देर शाम साढ़े आठ बजे शुरू हो सका। इस संबंध में मंडल रेल प्रबंधक दानापुर आरआर ठाकुर ने बताया कि ठंड के दबाव से पटरी में हल्की दरार आ गई थी। इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों ने एक घंटे में पटरी की मरम्मत कर परिचालन शुरू करा दिया गया। इसके चलते पटना से आने वाली विक्रमशिला, बक्सर मुगलसराय पैसेंजर, ताटीघाट पैसेंजर आदि ट्रेनें एक से डेढ़ घंटे तक विलंबित हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed