{"_id":"5a4950974f1c1b10788b5df7","slug":"11514754199-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन बाद तेज धूप से मिली थोड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन बाद तेज धूप से मिली थोड़ी राहत
Updated Mon, 01 Jan 2018 02:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कोहरे और सर्द हवाओं से परेशान लोगों ने रविवार को गुनगुनी धूप निकलने से थोड़ी राहत महसूस की। हालांकि शाम से पहले ही शीतलहर चलने से लोग फिर कांपने लगे। न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के कारण गलन में बढ़ोतरी महसूस की गई। इसके चलते अवकाश होने के बावजूद शाम को लोग जल्दी घर लौट आए।
दो दिन के बाद सुबह 10 बजे तेज धूप निकलने से मौसम खुशनुमा हो गया। दोपहर में लोगों ने अपनी छतों पर धूप का खूब आनंद उठाया लेकिन शाम चार बजे के बाद सर्द हवाएं चलने लगीं, जिससे लोग सिहरने लगे। बाबतपुर स्थित मौसम कार्यालय के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 18.6 और न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसके पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 15.6 और न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस तरह अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी हुई लेकिन न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय के अनुसार अभी तीन दिन तक मौसम इसी तरह रहेगा। पहाड़ों पर बर्फबारी और सर्द हवाओं के चलते गलन और कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा।