फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   कमरे पर पत्थर मारते हैं छात्र, खतरे में सुरक्षा

कमरे पर पत्थर मारते हैं छात्र, खतरे में सुरक्षा

Fri, 22 Sep 2017 02:03 AM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
कमरे पर पत्थर मारते हैं छात्र, खतरे में सुरक्षा
वाराणसी। बीएचयू के नवीन महिला छात्रावास में रहने वाली छात्राओं ने छात्रावास में सुरक्षा पर सवाल खड़ा करते हुए चीफ प्राक्टर और छात्र अधिष्ठाता को पत्र लिखकर गुहार लगाई है। पत्र में यह छात्रावास के बाहर छात्रों द्वारा पत्थर फेंकने, रास्ते में छेड़छाड़ करने और रात में सुरक्षा अधिकारी की तैनाती न होने की शिकायत भी की है।
विज्ञापन

छात्रावास में रहने वाली छात्राओं ने गुरुवार को सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाया है। चीफ प्राक्टर और छात्र अधिष्ठाता को लिखे पत्र में छात्राओं ने बताया है कि छात्रावास से आने-जाने का मार्ग सुरक्षित नहीं है, रात में सुरक्षा अधिकारी की तैनाती नहीं की गई है। आए दिन रास्ते में छेड़छाड़ की घटनाएं होती रहती है। यह भी लिखा है कि इससे अंतरर्राष्ट्रीय छात्राओं को भी इस क्षेत्र में अभद्रता का सामना करना पड़ा है, जो शर्मनाक है। शिकायत किया है कि कुछ छात्र छात्रावास के बाहर आकर पत्थर फेंकने के साथ ही आपत्तिजनक भाषा बोलते रहते हैं। अधिकारियों से छात्राओं ने रात भर छात्रावास में आरक्षी की तैनाती करने, छात्रावास क्षेत्र में पर्याप्त रोशनी, रास्ते में सीसीटीवी कैमरा लगवाने की मांग की है। चेतावनी भी दी है कि यदि किसी छात्रा के साथ कोई अभद्रता होती है तो उसका जिम्मेदार प्रशासन स्वयं होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed