{"_id":"59a9c5284f1c1b1d278b4e9f","slug":"11504298280-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘न्यू जीवन अक्षय-6’ का उठाएं लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘न्यू जीवन अक्षय-6’ का उठाएं लाभ
Updated Sat, 02 Sep 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। भारतीय जीवन बीमा निगम के मंडल प्रमुख एसजीपी त्रिपाठी ने बताया कि व्याज दर में लगातार गिरावट हो रही है। एक ओर जहां सभी बैंक अपने व्याज दर में कटौती कर रही है, वहीं एलआईसी अपने ‘न्यू जीवन अक्षय-6’ में सात प्रतिशत व्याज दर पर ग्राहकों को पेंशन दे रही है। ग्राहक इसका लाभ भी उठा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि फिलहाल इस वक्त किसी भी बीमा पॉलिसी में इतना व्याज नहीं मिल रहा। ये बीमा 30 से 85 साल तक व्यक्तियों के लिए है जिसमें उन्हें सौ साल तक सात प्रतिशत सालाना व्याज दर पेंशन दी जाती है। उन्होंने बताया कि जिस तरह व्याज दर में लगातार गिरावट हो रही है, इसे देखते हुए इस बीमा पॉलिसी के तहत एक नई स्कीम जल्द आने वाली है।
एलआईसी के 61वें साल पूरा होने पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने ये जानकारी शुक्रवार को दी। बताया कि वित्तीय वर्ष 2016-17 में एलआईसी के 23 प्लान चल रहे हैं। इस वित्तीय वर्ष में चार नए प्लान लाए गए हैं। एलआईसी आधार स्तंभ, आधारशिला, जीवन उमंग और प्रधानमंत्री की वय वंदन योजना। अपनी उपलब्धियों को साझा करते हुए उन्होंने बताया कि एलआईसी के पास वर्तमान में 25 लाख करोड़ से अधिक की परिसंपत्तियों के साथ 2323802.59 करोड़ का लाइफ फंड है। 29 करोउ़ से अधिक चालू पालिसियां हैं। वाराणसी मंडल में साल 2016-17 में 33 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। 31 मार्च 2017 तक मंडल ने प्रथम प्रीमियम आय 488 करोड़ का अर्जन किया है। बताया कि हम अपने सभी भुगतान नेफ्ट से कर रहे हैं। 45000 चालू खाते हैं लेकिन इनमें से एक तिहाई ग्राहकों ने आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक नहीं कराया है। ग्राहकों से अपील है कि जल्द से जल्द वो इस प्रक्रिया को पूरा कर लें।