{"_id":"60fdc3848ebc3e583f063b85","slug":"1119-members-voted-in-the-collectorate-varanasi-news-vns602457450","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेक्ट्रेट में 1119 सदस्यों ने किया मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्ट्रेट में 1119 सदस्यों ने किया मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा की दस सदस्यीय प्रबंध समिति के लिए रविवार को गहमागहमी के बीच 1119 लोगों ने मतदान किया। दस पदों के लिए दो पैनल से 14 प्रत्याशी मैदान में रहे। इसमें एक पैनल से सबसे अधिक दस प्रत्याशी, जबकि दूसरे पैनल से केवल चार प्रत्याशी मैदान में रहे। रिटर्निंग ऑफिसर एडीएम सिटी गुलाब चंद्र के देखरेख में कलेक्ट्रेट सभागार में मतगणना में दस प्रत्याशियों के पैनल से नौ ने जीत दर्ज की, जबकि चार प्रत्याशियों वाले पैनल से भी एक प्रत्याशी जीत दर्ज करने में कामयाब रहा।
रेडक्रास सोसाइटी के चुनाव को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही थी। रविवार को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक कड़ी सुरक्षा के बीच जिला रायफल क्लब सभागार में हुए मतदान को लेकर बैरिकेडिंग भी कराई गई थी। इसमें लाइफ एसोसिएट सदस्यों के लिए 601 और लाइफ मेंबर के लिए 518 मत पड़े। दो पैनल से प्रत्याशी होने की वजह से हर पैनल से जुड़े लोग अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील करते रहे। मतगणना रात करीब साढ़े आठ बजे तक चली। इसके बाद एडीएम सिटी ने विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की। इस दौरान सह चुनाव अधिकारी एसीएम चतुर्थ पुष्पेंद्र पटेल, विनोद राय के साथ ही अन्य लोग मौजूद रहे।
चुनाव में ये बने विजेता
डॉ. संजय राय 759
विजय शाह 733
डॉ.एसएस गांगुली 731
जयप्रकाश बालानी 729
डॉ. अजय अग्रवाल 724
वेदमूर्ति शास्त्री 694
बिमल कुमार त्रिपाठी 693
कमल किशोर तिवारी 652
डॉ.पीके सिंह 640
डा.सुनील मिश्रा 589
निर्वाचित सदस्य चुनेंगे अन्य पदाधिकारी
रेडक्रास सोसाइटी के नियमानुसार अब निर्वाचित सदस्य चेयरमैन समेत अन्य पदाधिकारियों का चुनाव करेंगे। सदस्यों का चुनाव खत्म होने के बाद अब चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होना है।