फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   प्रियंका कार्यकर्ताओं के साथ मनाएंगी होली

प्रियंका कार्यकर्ताओं के साथ मनाएंगी होली

Sat, 16 Mar 2019 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
प्रियंका कार्यकर्ताओं के साथ मनाएंगी होली
वाराणसी। कांग्रेस ने पूर्वांचल में अपनी जमीन मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है। प्रदेश के दौरे पर निकलीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी प्रयागराज से काशी की यात्रा के दौरान नमामि गंगे की हकीकत जानेंगी। काशी के साढ़े सात घंटे के दौरे में वह पूर्वांचल के समीकरणों को साधेंगी।
विज्ञापन

बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के चुनाव अभियान का शंखनाद करेंगी। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा ने बताया कि प्रियंका गांधी 20 मार्च को सड़क मार्ग से मिर्जापुर से शीतला मंदिर पहुंचेंगी। वहां दर्शन के बाद महिला सहायता समूह की महिलाओं से मुलाकात करेंगी। इसके बाद वह बोट से शूलटंकेश्वर मंदिर जाएंगी। यहां दर्शन पूजन के बाद वापस रामनगर पहुंचेंगी। देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जन्मस्थली भी जाएंगी। प्रियंका गांधी चुनार से सुबह नौ बजे सड़क मार्ग से वाराणसी के लिए रवाना होंगी। 10 बजे सुबह शीतला मंदिर में दर्शन पूजन के बाद महिला समूह से मुलाकात करेंगी। 10:30 बजे शीतला मंदिर से शूलटंकेश्वर के लिए रवाना होंगी और 11 बजे शूलटंकेश्वर पहुंचेंगी। 12:25 बजे शूलटंकेश्वर से रामनगर स्टीमर से प्रस्थान करेंगी। 2:30 बजे रामनगर से अस्सी घाट और 3:30 बजे अस्सी से दशाश्वमेध घाट जाएंगी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों से मुलाकात के साथ जनप्रतिनिधियों से बातचीत करेंगी। बाबा विश्वनाथ के मंदिर में दर्शन पूजन करेंगी। इसके बाद मैदागिन स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ताओं संग बैठक और होली मिलन समारोह में शिरकत करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed