फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   स्कूटी सवार युवक को ट्रक ने रौंदा

स्कूटी सवार युवक को ट्रक ने रौंदा

Mon, 25 Feb 2019 02:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
स्कूटी सवार युवक को ट्रक ने रौंदा
रोहनियां। मोहन सराय चौराहे के पास ट्रक के चपेट में आने से स्कूटी सवार अंशु गुप्ता उर्फ छोटू (25) की मौत हो गई। वह लालपुर के रसूलपुर का रहने वाला था। स्कूटी पर सवार चौबेपुर क्षेत्र के गांव रुस्तमपुर निवासी विमलेश कुमार यादव भी बुरी तरह से घायल हो गया। दोनों कछवां रोड पर काम करते थे और वहीं जा रहे थे।
विज्ञापन

वाराणसी से इलाहाबाद की ओर जाने वाली ओवरलोडेड ट्रकों के चलते हाईवे पर कई स्थान पर गड्ढे हो गए हैं। मोहन सराय के पास स्कूटी पर सवार अमित और विमलेश की स्कूटी का संतुलन इन्हीं गड्ढों के कारण बिगड़ गया और वे गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से आया ट्रक अंशु को रौंदते हुए निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची रोहनियां पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दुर्घटना से आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि हाईवे पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। कुछ स्थानों पर तो सड़क नहरनुमा हो गई है, जिससे आए दिन मोटरसाइकिल सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इसकी सूचना हाईवे के अधिकारियों को भी कई बार दी गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लापरवाही के कारण ही फिर एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल
बड़ागांव थाना क्षेत्र के बाबतपुर नहर पुलिया के पास बीती रात आमने-सामने दो बाइक की हुई टक्कर में नेवढ़िया जौनपुर निवासी पवन रावत नामक युवक की घटनास्थल से अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। वहीं बाबतपुर निवासी अजय कुमार नामक युवक की हालत ट्रामा सेंटर में गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि बीती रात साढ़े आठ बजे नहर पुलिया के पास दो बाइकों में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिससे दोनों बाइक सवार बुरी तरह जख्मी हो गए। हादसे के बाद ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल भेजा जहां जौनपुर के पवन रावत की मौत हो गई। वहीं दूसरे बाइक सवार अजय का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो घायल
चिरईगांव। ढाब क्षेत्र के सोता पुल पर रविवार की शाम को बोलेरो और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर मे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बोलेरो चालक गाड़ी सहित मौके से भाग निकला। जानकारी के अनुसार रविवार की शाम पांच बजे ढाब क्षेत्र के सोता पुल पर रेतापार निवासी राजू (21) व बिष्णु राम (19) बाइक से घर जा रहे थे। इसी बीच टोड़ीपुर गांव की ओर से आ रही बोलेरो ने बाइक सवार युवकों को धक्का मार दिया। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और परिजनों ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed