{"_id":"5c3265f6bdec2257267122e2","slug":"111546806774-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइनीज मांझे से युवक का गला कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाइनीज मांझे से युवक का गला कटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। मकर संक्रांति का त्योहार नजदीक आते ही मौत का सामान यानी प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री शहर में जोरों पर है। रविवार को चाइनीज मांझे से हरतीरथ स्थित यमुना टाकीज के समीप पठानी टोला निवासी राहुल सैनी (25) का गला कट गया। घटनास्थल के समीप मौजूद लोग उसे नजदीक स्थित अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार किया गया।
पतंगबाजी इन दिनों शहर में शबाब पर है। कारण कि एक हफ्ते बाद खिचड़ी का त्योहार है। इसे देखते हुए दालमंडी, हड़हा, नई सड़क, लहुराबीर, लक्सा, नदेसर सहित शहर के कुछेक अन्य इलाकों में चाइनीज मांझे की बिक्री इन दिनोें जोरों पर है। जानकारों के अनुसार करोड़ों रुपये मूल्य का चाइनीज मंाझा इन बाजारों में डंप पड़ा है और जिले के साथ ही पूर्वांचल के अन्य जिलों में इसे भेजा जाएगा। चाइनीज मांझे की चपेट में आने से आमजन ही नहीं पक्षी भी रोजाना घायल हो रहे हैं। बावजूद इसके पुलिस और प्रशासन के अधिकारी कार्रवाई के नाम पर चुप्पी साधे हुए हैं जबकि इस संबंध में स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से आए दिन विरोध-प्रदर्शन भी किए जा रहे हैं।