फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   जवाहर जायसवाल को खोजने में लगी तीन टीमें

जवाहर जायसवाल को खोजने में लगी तीन टीमें

Sun, 23 Dec 2018 02:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
जवाहर जायसवाल को खोजने में लगी तीन टीमें
वाराणसी। हत्या के मामले में फरार और महाराजगंज में लगभग 23 करोड़ के बकाएदार पूर्व सांसद जवाहर जायसवाल की गिरफ्तारी के लिए कैंट पुलिस की तीन टीमें लखनऊ, बस्ती और मसूरी रवाना की गई। इससे पहले महाराजगंज से आई पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम के साथ कैंट पुलिस ने लालपुर स्थित उसके घर और छावनी क्षेत्र स्थित होटल के अलावा शहर के दर्जन भर स्थानों पर छापेमारी की थी मगर जवाहर का पता नहीं लग सका था। जवाहर के बारे में जानकारी जुटाने के लिए छावनी क्षेत्र स्थित होटल से एक कर्मचारी को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

जवाहर और उसका बेटा गौरव बैंककर्मी महेश जायसवाल की हत्या के मामले में कैंट पुलिस के लिए वांछित हैं। इसके अलावा जवाहर को महाराजगंज की पुलिस और प्रशासन की टीम तलाश रही है। महाराजगंज में जवाहर पर गन्ना भुगतान का लगभग 23 करोड़ बकाया है। इस संबंध में इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि अब तक मिली जानकारी के आधार पर आशंका है कि जवाहर लखनऊ, बस्ती या मसूरी में छुपा हो सकता है। इस वजह से उसके छुपने के तीनोें संभावित ठिकानों पर पुलिस की तीन टीमें रवाना की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed