{"_id":"5bde049bbdec22697578934f","slug":"111541276827-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टायर के गोदाम में आग लगने से लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टायर के गोदाम में आग लगने से लाखों का नुकसान
Updated Sun, 04 Nov 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कबीरचौरा अस्पताल के समीप राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के बगल में स्थित पंजाब साइकिल स्टोर के गोदाम में शनिवार को शार्ट सर्किट से आग लग गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल की सात गाड़ियों ने लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट और इसके चलतेे लाखों रुपये का नुकसान बताया गया है।
सिगरा निवासी तरुण कुमार की कबीरचौरा में साइकिल की दुकान है। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के बगल में उन्होंने ई-रिक्शा व साइकिल के टायर के साथ ही अन्य सामानों का गोदाम बना रखा है। सुबह आसपास के लोगों ने गोदाम से धुआं उठता देखा तो पुलिस के साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचना देते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना पाकर अरुण भी गोदाम पर पहुंचे। अरुण ने बताया कि कुछ भी बचा नहीं है। अरुण के दोस्त और आसपास के दुकानदार उन्हें ढांढस बंधाने में जुटे हुए थे।
तोड़नी पड़ी अस्पताल की दीवार
गोदाम में लगी आग को बुझाने के लिए दमकल कर्मियों कोे बगल में स्थित राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल की दीवार तोड़नी पड़ी। आसपास के लोगों ने बताया कि इससे पहले भी गोदाम में आग लग चुकी है। वहीं, टायर के कारण रह-रह कर आग भभक जा रही थी। इसके चलते दमकल कर्मियों को आग बुझाने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी।