फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   लाठीचार्ज के विरोध में दिया मौन धरना

लाठीचार्ज के विरोध में दिया मौन धरना

Thu, 28 Jun 2018 02:44 AM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
लाठीचार्ज के विरोध में दिया मौन धरना
बेरोजगारी, महंगाई, ध्वस्त कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर आंदोलित कांग्रेसजनों पर लखनऊ में हुए लाठीचार्ज के विरोध में अपराध दिवस मनाया गया। बुधवार को टाउनहाल में आयोजित मौन धरने के दौरान कांग्रेस के सभी फ्रं टल संगठन के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। उन्होंने शासन से लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच की मांग की। कहा कि जल्द से जल्द दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाय।
विज्ञापन

पूर्व विधायक अजय राय ने कहा जिस प्रकार से हमारे वरिष्ठ नेताओं और मध्य जोन यूथ अध्यक्ष अतुल परिहार को पीटा गया है यहां तक कि विधान मंडल दल के नेता तक को नहीं बख्शा गया वह निंदनीय है। स्वयं के अंत को सामने देख दमन पर उतरी भाजपा सरकार विरोधियों के शांतिपूर्ण कार्यक्रमों में भी लाठीचार्ज कराकर समाज में एक भय का संदेश दे रही है, ताकि भाजपा के लूट, भ्रष्टाचार और मनमानियों का कोई विरोध करने की हिमाकत न कर सके। जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा ने कहा कि एक तरफ हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर भाजपा आरोप लगा रही है कि वह आरएसएस का नाम लेकर भय का वातावरण तैयार कर रहे हैं वहीं, दूसरी तरफ भाजपा खुद बर्बरता पूर्ण दमन चक्र चला रही है। मौन धरने पर बैठने वालों में महानगर अध्यक्ष सीताराम केसरी, दिग्विजय सिंह, माधो उपाध्याय, शालिनी यादव, दुर्गा गुप्ता, देवेंद्र सिंह, हसन मेंदही कब्बन, राम सुधार मिश्रा, कल्पनाथ शर्मा, विनय शादेजा, अनिल श्रीवास्तव अन्नू, अशोक सिंह, रियाजुद्दीन, पूनम कुंडू, शिखा मौर्या, रितु पांडेय, प्रिया दीक्षित, महजबीं बेगम एवं रविशंकर पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed