फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   शत-प्रतिशत रहा कई स्कूलों का रिजल्ट

शत-प्रतिशत रहा कई स्कूलों का रिजल्ट

Mon, 30 Apr 2018 01:04 AM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
शत-प्रतिशत रहा कई स्कूलों का रिजल्ट
ज्ञानपुर। यूपी बोर्ड की परीक्षा में हाईस्कूल में जहां बेटियां आगे रहीं, वहीं इंटर में बालक अव्वल आए। ज्यादातर होनहार 80 से 85 फीसदी अंक लाने वाले रहे। कई स्कूलों का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। बेहतर रिजल्ट आने पर प्रधानाचार्य गदगद रहे। प्रधानाचार्यों ने सफल छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

मां शारदा धनराजी देवी इंटर कालेज दवनपुर जंगीगंज में इंटरमीडिएट की ज्योति पांडेय 85.50, श्रेया मिश्रा 85.40, और आस्था यादव 85.35 फीसदी रहीं। पं. राम तवंकल इंटर कॉलेज रोही में हाईस्कूल में आदर्श कुमार पांडेय 87.33 प्रतिशत, प्रवेश कुमार बिंद 86.33 और कृष्ण कुमार शुक्ल 82.16 फीसदी अंक हासिल किया। इंटरमीडिएट में आकाश शुक्ला 83.6, सचिन शुक्ला 79.2, खूशबू अग्रहरि 74 फीसदी पाईं। नारायण इंटर कॉलेज महमदपुर में हाईस्कूल की टापर कविता रहीं, वहीं चंदा को 88.8 फीसद, धीरज कुमार यादव 87.1 फीसदी, युगांत सिंह 86.8, पूजा यादव 85.1, आरती 83.5 अंक पाईं। लवकुश इंटर कॉलेज सीतामढ़ी की अंजली मोदनवाल को आईस्कूल में 88.16 प्रतिशत, अंजली सिंह को 86.66 प्रतिशत और आदर्श ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। इसी तरह श्री राजकिशोर पाठक मेमोरियल उ. माध्यमिक विद्यालय का रिजल्ट भी शत प्रतिशत रहा। शिवकरन मिश्र इंटर कॉलेज का अंक प्रतिशत भी ठीकठाक रहा। ऊंज संवाददाता के मुताबिक महराजी देवी इंटर कॉलेज सूर्यभानपुर में हाईस्कूल में काजल देवी ने 529 अंक हासिल कर कॉलेज में प्रथम स्थान हासिल किया। इसी तरह इंटरमीडिएट में 380 अंक प्राप्त कर श्रेया तिवारी प्रथम रहीं। खरगापुर स्थित किस्मत देवी मानिक लाल त्रिपाठी इंटर कॉलेज में हाईस्कूल में हिमांशु सिंह 85.17 फीसदी अंकों के साथ प्रथम और योग्यता सिंह 84 फीसदी अंक के साथ द्वितीय स्थान पर रहीं। शहीद नरेश इंटरमीडिएट कॉलेज खमरिया में इंटरमीडिएट में कुल 102 छात्र-छात्राओं में से 99 उत्तीर्ण हुए। इनमें 71 प्रथम श्रेणी और 28 सम्मान के साथ उत्तीर्ण हुए। हाईस्कूल में 138 में से 130 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। प्रधानाचार्य अवधेश कुमार मिश्र ने विद्यालय और जिले में टॉप टेन में स्थान बनाने वाले मेधावियों को विद्यालय परिवार की ओर शुभकामनाएं दीं और कहा कि ये होनहार जीवन में सफलताएं अर्जित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed