{"_id":"5ac9295d4f1c1bf1618b616f","slug":"111523132765-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमिश्नर के निरीक्षण में खुली व्यवस्था की पोल 0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमिश्नर के निरीक्षण में खुली व्यवस्था की पोल 0
Updated Sun, 08 Apr 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। मरीजों को एक ही जगह बैठे विशेषज्ञों की राय जानने के उद्देश्य से शुरू टेलिमेडिसिन सेंटर का लाभ मरीजों को नहीं मिल पा रहा है। यहां लाखों का उपकरण तो लग गया लेकिन वरिष्ठ चिकित्सकों के यहां मौजूद न होने की वजह से मरीजों को परामर्श नहीं मिल पा रहा है। शनिवार को मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा का निरीक्षण करने पहुंचे कमिश्नर के सामने इसकी पोल खुली। चिकित्सकों के न बैठने पर नाराजगी जाहिर करते हुए जल्द से जल्द इसमें सुधार लाने का निर्देश दिया।
अपने निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने प्रमुख अधीक्षक डॉ. बीएन श्रीवास्तव से सेंटर संचालन में आ रही परेशानियों के बारे में जानकारी मांगी थी तो पता चला कि जरूरत पड़ने पर बीएचयू सर सुंदर लाल अस्पताल से निर्धारित समय पर वरिष्ठ चिकित्सक नहीं मिल पाते हैं। इस वजह से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान एक सप्ताह के भीतर परामर्श का कागजात मांगा तो उसमें किसी परामर्श न होने का जिक्र था, जिस पर नाराजगी जाहिर की। कमिश्नर ने अलग रोगी रजिस्टर बनाने के साथ ही नर्सों सहित अन्य कर्मचारियों को मरीज के साथ मित्र जैसा व्यवहार करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान सीवर लाइन चोक होने, शौचालय ठीक न होने, दीवारों पर सीलन मिलने, मर्चरी हाउस में नियमित बिजली न मिलने, डीप फ्रीजर न होने सहित आयुष विंग में दवाओं की कमी आदि की समस्या का पता चलने पर जल्द से जल्द उसका समाधान कराने की भी बात कही। इस दौरान नगर आयुक्त को भी उन्होंन आवश्यकतानुसार अस्पताल में बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया। कमिश्नर ने मरीजों से बातचीत कर भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान डॉ. वीबी सिंह, डॉ. प्रसन्न कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।