फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सहकारी समिति सदस्य के लिए गहमागहमी के बीच मतदान

सहकारी समिति सदस्य के लिए गहमागहमी के बीच मतदान

Tue, 30 Jan 2018 01:36 AM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
सहकारी समिति सदस्य के लिए गहमागहमी के बीच मतदान
ज्ञानपुर/सीतामढ़ी। जिले के नौ सहकारी समिति के सदस्यों के चुनाव के लिए सोमवार को गहमागहमी के बीच वोट डाले गए। देर शाम तक मतगणना संपन्न होने के बाद कई समितियों का परिणाम भी आ गया। विजेताओं के समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया। मंगलवार को संचालन समिति के सदस्य अपने मतों से सहकारी समिति के अध्यक्ष का चुनाव करेंगे।
विज्ञापन

जिले में 52 सहकारी सहकारी समितियां हैं। इनमें आठ समितियां निष्क्रिय हो चुकी हैं, जबकि 33 से अधिक समितियों के सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। नौ समितियों के संचालन सदस्यों के लिए सोमवार को गहमगाहमी के बीच वोट पड़े। मतों की संख्या कम होने से मतदान के चंद घंटे में ही परिणाम भी घोषित हो गया। ज्ञानपुर सहकारी समिति चुनाव में विनय दूबे ने जीत दर्ज की तो जंगीगंज में चंद्र नाथ तिवारी ने अपने करीबी विनय बहादुर मिश्र को हराया। विनय को 42 तो चंद्रनाथ को 82 मत मिले। सीतामढ़ी संवाददाता के अनुसार, कोनिया क्षेत्र के साधन सहकारी समिति कटरा के संचालकों का चुनाव भी शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। पांच संचालक निर्विरोध चुने जा चुके थे, जिनमें नारेपार ,बारीपुर, छेछुआ, कोइरौना और कलिक मवैया के संचालक शामिल रहे। सोमवार को चार सीटों के लिए हुए चुनाव में डीघ से श्रवण मिश्रा, खेमापुर से संतोष पांडेय, कूड़ी कला से दिलीप दलित, कूड़ी खुर्द से कृष्ण चंद्र यादव विजयी हुए। अब सभी की नजरें मंगलवार को होने वाले सभापति के चुनाव पर टिक गई हैं। दुर्गागंज संवाददाता के मुताबिक मऊरामशाला के तीन सदस्यों में अमिलहरा से प्रेमनाथ, सरायरूद्दी से मेवालाल, सागरपुर से सुभाष जबकि मतेथू के प्रतापसिंहपट्टी से शिवशंकर यादव, भिखमापुर से राम अचल मौर्य संचालन समिति के सदस्य निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

जिले की नौ समितियों में कटरा, पिलखुना, रोही, ज्ञानपुर, अजयपुर, मतेथू, मऊरामशाला, जंगीगंज और तिलंगा के लिए चुनाव कराया गया। प्रभारी एआर कोआपरेटिव रवींद्र मिश्रा ने कहा कि 52 सहकारी समितियों में कई मृतप्राय हो चुकी हैं। कई समितियों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। जिले की नौ समितियों में चुनाव हुआ। मंगलवार को समितियों के सभापति के लिए वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed