फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   चुनाव मैदान में उतरे 21 उम्मीदवार

चुनाव मैदान में उतरे 21 उम्मीदवार

Wed, 25 Oct 2017 02:46 AM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 02:46 AM IST
विज्ञापन
चुनाव मैदान में उतरे 21 उम्मीदवार
वाराणसी। उदय प्रताप महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन के साथ ही पूरा परिसर चुनावी रंग में रंग गया। ढोल-नगाड़े और डीजे की धुन पर झूमते हुए प्रत्याशी पर्चा दाखिल करने पहुंचे। नामांकन जुलूस में प्रत्याशियों के समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा। विभिन्न पदों के लिए कुल 21 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। सबसे ज्यादा अध्यक्ष पद पर छह लोगों ने दावेदारी पेश की जबकि पुस्तकालय मंत्री पद पर केवल एक छात्र ने नामांकन किया। इस दौरान 10 थानों की पुलिस कॉलेज परिसर और आसपास तैनात रही।
विज्ञापन

यूपी कॉलेज में सुबह 10 से अपराह्न चार बजे तक नामांकन प्रक्रिया चली। इस दौरान अध्यक्ष पद पर छह, उपाध्यक्ष पद पर चार, महामंत्री के लिए तीन और पुस्तकालय मंत्री पद पर एक छात्र ने नामांकन किया। इस बार इन चारों पदों किसी छात्रा ने नामांकन नहीं किया। हालांकि विज्ञान संकाय प्रतिनिधि के लिए एक छात्रा समेत दो लोगों ने नामांकन किया। वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि के पद सिर्फ विजय लक्ष्मी सिंह ने पर्चा दाखिल किया है।
विज्ञापन

नामांकन जुलूस में छात्रों के हुजूम और उत्साह से आचार संहिता तार-तार नजर आई। वाहनों पर प्रत्याशियों का जुलूस तो निकला ही, परिसर में प्रवेश को लेकर छात्रों और पुलिस में झड़प भी हुई। अपराह्न एक बजे के करीब अध्यक्ष पद के प्रत्याशी शिवम सिंह के समर्थक कॉलेज परिसर में प्रवेश को लेकर पुलिस से भिड़ गए। प्रत्याशी के साथ एक समर्थक और एक प्रस्तावक को ही परिसर में प्रवेश की अनुमति थी लेकिन धक्का-मुक्की कर एबीवीपी के 20-25 छात्र अंदर घुस गए। बाद में एसीएम चतुर्थ नीता यादव और सीओ कैंट राकेश कुमार नायक ने समझा-बुझा कर उन्हें बाहर किया। प्रधान चुनाव अधिकारी डॉ. महेश प्रताप सिंह और चीफ प्रॉक्टर डॉ. एसके सिंह भी निगरानी में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed