{"_id":"5994b67e4f1c1b3d308b476c","slug":"111502918270-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीरेका में कु्श्ती प्रतियोगिता, पहलवानों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीरेका में कु्श्ती प्रतियोगिता, पहलवानों ने दिखाया दमखम
Updated Thu, 17 Aug 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। हरि सरदार की स्मृति में मंगलवार को डीरेका के कुश्ती केंद्र में पहलवानों ने जमकर हाथ आजमाए। बाबा मधोक ने कछवां के अनिल और डीरेका के आशीष के हाथ मिलवाकर कुश्ती का आगाज किया। इसके उपरांत डीरेका के सुशील डीरेका और चमांव के जितेंद्र के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। उसके बाद हरहुआ के अभिमन्यु और गया सेठ के अरविंद की कुश्ती 6 मिनट के अंतराल में बराबरी पर रही ।
कोरउत के अनीस, गया सेठ के मोहित, डीरेका के धनंजय और नुआंव के लक्कड़ की कुश्ती बराबरी पर छूटी। दंगल में डीरेका के पहलवान सनी के ऊपर 30 हजार का इनाम और आधा घंटे का समय दिया गया लेकिन कोई भी पहलवान उनका हाथ नहीं पकड़ सका। इसी तरह से डीरेका के सुरेंद्र पहलवान पर पांच हजार का इनाम था उनका भी कोई हाथ नहीं पकड़ सका। दंगल में अंतरराष्ट्रीय पहलवान मेवा लाल के अलावा 1982 में आस्ट्रेलिया में कामनवेल्थ गेम में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले राम मिलन पहलवान भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वंशबहादुर यादव ने किया। रेफरी की भूमिका में सीता राम पहलवान, जब्बार पहलवान और बच्चे लाल पहलवान रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य यांत्रिक अभियंता सुमित शर्मा रहे। कार्यक्रम का आयोजन हरि सरदार के पुत्र अर्जुन सरदार की ओर से प्रति वर्ष जन्माष्टमी के अवसर पर कराया जाता है। इसमें वाराणसी के अलावा आसपास के जिलों से भी पहलवान हिस्सा लेते हैं।