फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   19 वारदातों का आरोपी बदमाश गिरफ्तार

19 वारदातों का आरोपी बदमाश गिरफ्तार

Fri, 07 Jul 2017 02:27 AM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
19 वारदातों का आरोपी बदमाश गिरफ्तार
वाराणसी। रोहनिया थाना क्षेत्र में शूलटंकेश्वर मंदिर के समीप से बुधवार की रात पुलिस ने बेटावर निवासी बदमाश सुदीप यादव उर्फ संदीप उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी का एक कट्टा, दो कारतूस और लूट का मोबाइल बरामद कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसएसपी रामकृष्ण भारद्वाज ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में बताया कि इंस्पेक्टर रोहनिया क्षितिज त्रिपाठी को सूचना मिली थी कि लूट, गैंगस्टर, हत्या के प्रयास जैसे 19 मामलों का आरोपी सुदीप शूलटंकेश्वर मंदिर के पास है। सुदीप से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर उसके गिरोह के बदमाशों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

चोरी की बाइक और लूट के मोबाइल के साथ तीन गिरफ्तार
चोरी की दो बाइक और लूटे गए चार मोबाइल के साथ रोहनिया और लंका पुलिस ने तीन बदमाशों को बुधवार की रात गिरफ्तार किया है। रोहनिया थाना क्षेत्र के शहावाबाद से एसआई सुरेंद्र प्रताप यादव ने मिसिरपुर निवासी आशीष पटेल को चोरी की बाइक और मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस को इस मामले में मिर्जापुर के कछवा के जमुआ निवासी सूरज पटेल की तलाश है। वहीं, लंका क्षेत्र के नारायणपुर चौराहा से एसआई रामजनम यादव ने अवलेशपुर निवासी जितेंद्र सोनकर और विशाल गुप्ता को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से चोरी की एक बाइक और तीन लूटे गए मोबाइल बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed