फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   संप्रेक्षण गृह में फिर हुई मारपीट, किशोर की हालत गंभीर

संप्रेक्षण गृह में फिर हुई मारपीट, किशोर की हालत गंभीर

Tue, 04 Jul 2017 02:23 AM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
संप्रेक्षण गृह में फिर हुई मारपीट, किशोर की हालत गंभीर
वाराणसी/रामनगर। राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह रामनगर में हुए बवाल का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि सोमवार को एक बार फिर किशोरों के गुट में जमकर मारपीट हुई। गांधी हॉल में रहने वाले दो किशोर वर्चस्व की लड़ाई को लेकर आपस में ही भिड़ गए और एक ने दूसरे को उठाकर जमीन पर पटक दिया। जमीन पर पटका गया किशोर अचेत हो गया तो आननफानन में उसे रामनगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। उपचार कर रहे डॉक्टरों ने भर्ती किशोर की हालत गंभीर बताई है। घटना के संबंध में रामनगर थाने में तहरीर दी गई है। वहीं, मामले की जानकारी पाकर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी गृह पहुंचे और किशोरों को कानून के दायरे में रहने की हिदायतें दिए। एहतियातन गृह के बाहर पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन

उधर, रामनगर स्थित राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह में हुए बवाल की जांच कर महिला कल्याण विभाग की दो सदस्यीय टीम सोमवार को लखनऊ वापस लौट गई। यह टीम जांच रिपोर्ट प्रदेश सरकार को सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश सरकार गृह अधीक्षक से लगायत अन्य कर्मचारियों के बारे में फैसला लेगी। इससे पहले जांच टीम ने रविवार को यहां तैनात कर्मियों और निरुद्ध किशोरों का अलग-अलग बयान दर्ज किया और अधिकारियों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन

राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह में बीते शनिवार सुबह छह बजे नहाने के दौरान किशोरों और केयरटेकर भोलानाथ यादव के बीच शुरू हुई कहासुनी हाथापाई में तब्दील हो गई। इसके बाद किशोरों ने पांच कर्मियों की जमकर पिटाई करते हुए उन्हें बंधक लिया और फिर दो घंटे तक परिसर में तोड़फोड़ की और कार्यालय के कागजात फाड़ डाले। पीएसी के साथ पहुंचे एसएसपी ने स्थिति संभाली थी। बवाली के तौर पर चिह्नित 13 किशोरों को डीएम के आदेश से गाजीपुर और जौनपुर में जेल की बाल सेल में शिफ्ट किया गया। इसके साथ ही अधीक्षक क्षमानाथ राय सहित पांच कर्मियों का तबादला गैर जनपद कर दिया गया। घटना को लेकर विभागीय जांच के साथ मजिस्ट्रेटी जांच शुरू हो गई है। संभावना जताई गई है कि आगामी सोमवार तक जिलाधिकारी को दोनों जांच रिपोर्ट मिल जाएगी। जांच अधिकारी एडीएम प्रशासन मुनींद्र नाथ उपाध्याय ने बताया कि घटना के दिन ही बवाल करने वाले लड़कों और कर्मचारियों का बयान लिया गया था। मंगलवार से जांच का क्रम आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed