फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   11 policemen suspended, enquiry initiated

Varanasi News: 11 पुलिसकर्मी निलंबित, बैठाई जांच

Thu, 19 Dec 2024 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
11 policemen suspended, enquiry initiated
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डाॅ. अजयपाल शर्मा ने मंगलवार की रात विभिन्न थानों के 11 पुलिस कर्मियों को निलंबित करते हुए जांच बैठा दी है। पुलिस कर्मियों पर पासपोर्ट वैरिफिकेशन में लापरवाही की बात भी कही जा रही है।
जिले के विभिन्न थानों का प्रपत्र रजिस्टर मंगलवार की शाम मंगवाया, जिससे आवेदकों से मोबाइल से फीडबैक लिया जा सके। इसमें आवेदकों का मोबाइल नंबर अंकित नहीं था। इससे स्पष्ट है कि जानबूझकर आवेदकों के नंबर अंकित नहीं किए गए।
विज्ञापन

इस संबंध में कई बार निर्देश दिए गए हैं, जो लापरवाही और उदासीनता का परिचायक है।
इनमें जफराबाद थाने के मुख्य आरक्षी अजय तिवारी, लाइन बाजार थाना के मुख्य आरक्षी दिलीप कुमार, कोतवाली के मुख्य आरक्षी मिथिलेश कुमार सिंह, मीरगंज थाने के मुख्य आरक्षी रमेश सिंह, चंदवक के आरक्षी पवन साहनी, सिकरारा थाने के आरक्षी अभय यादव, तेजीबाजार आरक्षी सत्यम सिंह, बक्शा के कनिष्ठ आरक्षी विकास गुप्ता, केराकत के आरक्षी अजीत कुमार, गौराबादशाहपुर के आरक्षी रोहन कुमार, पंवारा के आरक्षी संदीप कुमार पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस की स्वच्छ छवि बनाना मकसद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed