{"_id":"5cb39086bdec2214065a6e05","slug":"101555271814-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार रावण और विनय पर 50-50 हजार का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरार रावण और विनय पर 50-50 हजार का इनाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू में एमसीए के छात्र गौरव सिंह की हत्या में वांछित रावण उर्फ राजा दुबे और विनय द्विवेदी पर घोषित इनाम की राशि बढ़ा दी गई है। आईजी रेंज विजय सिंह मीना के आदेश से दोनों पर इनाम राशि 25 हजार रुपये से बढ़ाकर 50-50 हजार रुपये कर दिया गया है। दोनों की तलाश में पुलिस टीमें पूर्वांचल से लेकर बिहार और झारखंड तक छापेमारी कर रही हैं।
बीते दो अप्रैल की देर शाम बीएचयू परिसर में बिड़ला हॉस्टल के समीप गौरव सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। अब तक कुमार मंगलम, आशुतोष त्रिपाठी, रूपेश तिवारी और प्रोफेसर उर्फ सनी उर्फ रूपेश वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस अब मामले में बक्सर निवासी रावण उर्फ राजा दुबे और चित्रकूट के विनय द्विवेदी के अलावा बिहार के सीवान निवासी एक युवक की तलाश कर रही है।
बीते 24 फरवरी को यूपी कॉलेज के छात्र विवेक सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। प्रकरण में वांछित जौनपुर के राहुल राजपूत की गिरफ्तारी पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया है। वहीं, चंदौली के अनुपम नागवंशी उर्फ कुंदन, चोलापुर के कुंदन सिंह सुनील सिंह व शुभम सिंह उर्फ गोलू और चंदौली के पवन सिंह उर्फ चिंटू व शिवम सिंह उर्फ केजे की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन
केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी-रतनूपुर मुख्य मार्ग पर बेहड़ा बराई गेट के पास रविवार को वाराणसी से आई पुलिस टीम को चकमा देकर दो बदमाश भाग निकले। चर्चा है कि भाग निकले दोनों बदमाशों के तार बीएचयू के छात्र गौरव सिंह की हत्या से जुड़े हैं।
बराई गेट के पास रविवार की सुबह लगभग नौ बजे दो युवक पहुंचे और गुटखा खरीद रहे थे। उसी समय रतनूपुर की तरफ से सफेद रंग की सफारी आई और चौराहे पर रुकी। गाड़ी से चार लोग उतरे और गुटका खरीद रहे दोनों युवकों को घेरने लगे। हालांकि दोनों खेत के रास्ते भाग निकले। पुलिस ने पीछा भी किया लेकिन उन्हें पकड़ नहीं सके। युवकों के बैग सेे शराब की बोतलें और खाने का सामान मिला।