फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   वाराणसी में रिकॉर्ड जीत अन्य राज्यों में बेहतर करेगी परिणाम

वाराणसी में रिकॉर्ड जीत अन्य राज्यों में बेहतर करेगी परिणाम

Wed, 03 Apr 2019 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी में रिकॉर्ड जीत अन्य राज्यों में बेहतर करेगी परिणाम
वाराणसी। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र की चुनाव संचालन समिति की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रिकॉर्ड जीत हासिल करने का लक्ष्य दिया है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के संदेश को पूरे देश तक पहुंचाने के लिए जरूरी बताया। गिलट बाजार स्थित संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल में मंगलवार को भाजपा की चुनाव संचालन समिति में मुख्यमंत्री ने जीत के लिए समाज के हर वर्ग को जोड़ने की कार्ययोजना बताई। कहा- काशी के माहौल का असर यूपी, बिहार सहित अन्य राज्यों के परिणाम को बेहतर करेगा। उन्होंने पीएम मोदी को सात लाख मतों से जीत दिलाने का लक्ष्य दिया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा- लोकसभा चुनाव में पूर्वोत्तर भारत के लिए काशी ही भाजपा का केंद्र होगी। ऐसे में महापौर, विधायक सहित सभी जनप्रतिनिधि 19 मई तक शहर न छोड़ें और प्रभावी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा- चुनाव में जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी मंचों से भाषण तक सीमित हैं। पहले मतदाता पर्ची देने के बहाने डोर टू डोर संपर्क होता था, मगर बीएलओ ने इस परंपरा को समाप्त कर दिया। वार्ड और न्याय पंचायत स्तर पर 100-100 कार्यकर्ताओं की टोली नामांकन के बाद अभियान शुरू करे।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों के साथ पूर्व जनप्रतिनिधियों से समन्वय कर उन्हें जोड़ा जाए। समाज के हर वर्ग शिक्षक, अधिवक्ता, चिकित्सक सहित सभी लोगों से संवाद कर सकारात्मक माहौल बनाएं। मल्लाह, निषाद सहित अन्य समाज के साथ भाजपा के लोग बैठें। उन्होंने पश्चिमी यूपी के एक गांव का जिक्र कर देश में पीएम मोदी के प्रति लोगों का भाव बताया और कहा- पूरा देश मोदी को वोट देना चाहता है। काशी के पास वोट देने के साथ मिसाल प्रस्तुत करने का भी मौका है। अभी पीएम मोदी के सामने कोई राजनीतिक दल प्रत्याशी नहीं दे पा रहा है, यह भाव मतदान तक दिखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले मोदी का नाम था और अब काम भी है
मुख्यमंत्री ने कहा- वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की थी तो केवल नाम था, मगर पांच साल में देश के सामने उनका काम भी है। समाज में तीन तरह के मतदाता हैं, पक्ष, विपक्ष और तटस्थ। तटस्थ मतदाताओं को अपने पक्ष में लाने का काम होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कितने भी मजबूत हों, मगर विपक्ष को कम आंके बिना अति आत्मविश्वास से बचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed