फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   आठ दिन में चार लाख बच्चों का टीकाकरण

आठ दिन में चार लाख बच्चों का टीकाकरण

Sat, 22 Dec 2018 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
आठ दिन में चार लाख बच्चों का टीकाकरण
वाराणसी। बच्चाें को खसरा से बचाव के लिए चलाए जाने वाले टीकाकरण अभियान का असर दिखने लगा है। 10 दिसंबर से चल रहे अभियान में अब तक आठ दिन में चार लाख से अधिक बच्चों को रुबेला के टीके लगाए जा चुके हैं। स्कूल-कॉलेजों में एक महीने तक चलने वाले अभियान में 14 लाख पांच हजार टीके लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

खसरा नियंत्रण को लेकर चल रहे अभियान के तहत जिलाधिकारी ने सभी स्कूल-कॉलेजों के प्रधानाचार्यों से कैंप लगवाकर टीकाकरण करने, बच्चों, अभिभावकों को जागरूक करने की अपील की थी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे अभियान में शुक्रवार को पांडेयपुर स्थित सुधाकर महिला इंटरमीडिएट कॉलेज में 800 बच्चों को टीके लगाए गए। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि नौ माह से पंद्रह साल तक के बच्चों को यह टीका लगाया जाना है। बताया कि 14,05, 994 बच्चों का लक्ष्य रखा गया है, जिसके सापेक्ष 20 दिसंबर तक जिले में 4 लाख 30 हजार बच्चों को टीके लग चुके हैं। इसमें इसमें 9 माह से 5 वर्ष तक के 74,999, पांच से दस साल तक के 1,69,502 बच्चे और 10 से 15 साल तक के 1,85,610 बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed