{"_id":"5be5e9fdbdec22695a4beefc","slug":"101541794301-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की सलाह को अन्यथा न ले आरबीआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की सलाह को अन्यथा न ले आरबीआई
Updated Sat, 10 Nov 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने आरबीआई गवर्नर व वित्त मंत्री के बीच विवाद के मामले पर कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। विवाद किसी प्रकार का नहीं है। बल्कि बजट के बाद भी आरबीआई गवर्नर और वित्त मंत्री के साथ हम लोग बैठते हैं, कई बिंदुओं पर चर्चाएं होती हैं। कुछ बातें ऐसी हैं जो सलाह के रूप में सरकार आरबीआई को देती है। आरबीआई को चाहिए कि वह सरकार के सलाह को अन्यथा न लें।
केंद्रीय मंत्री शुक्रवार को लोहता स्थित माधव परिसर में माधव सेवा प्रकल्प सेवा भारती समिति काशी प्रांत के दीपावली मिलन समारोह में पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने ने चंदापुर में निर्धन छात्रों के लिए 24 लाख की लागत से बनने वाले छात्रावास का लोकार्पण किया। केंद्रीय मंत्री ने पत्रकारों से कहा कि सामान्य तौर पर सरकार एनजीओ को सहायता देती है। कई संगठन इंकम टैक्स और 80 जी का लाभ लेते हैं। अच्छे संगठन काम करें तो सरकार से सहायता मिलती है। सामान्य तौर पर देखा है कि संघ से संबंधित संगठन सरकारी सहायता की अपेक्षा नहीं करते हैं। समाज से धन एकत्र कर संगठन चलाते हैं। इस नाते इनकी प्रमाणिकता बनी है। एयरपोर्ट और बंदरगाह से जुड़े कैबिनेट के फैसले पर कहा कि एयरलाइंस को घाटे पर घाटा हो रहा है। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत काम होगा तो मुझे लगता है सेवा में दक्षता आएगी।