{"_id":"5ae2260b4f1c1b87028b6a96","slug":"101524770315-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लबे रोड फैले कचरे के ढेर, जीना मुहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लबे रोड फैले कचरे के ढेर, जीना मुहाल
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। नगर पालिका परिषद के पास कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था नहीं होने से वार्डों में ही कूड़ा डंप किया जा रहा है। यह समस्या कई वार्डों में है। मर्यादपट्टी वार्ड के लोग इसको लेकर सबसे ज्यादा परेशान हैं। लोगों का कहना है कि एक दशक से कूड़ा लबे सड़क डंप किया जा रहा है, जिससे वातावरण दूषित होता रहता है। वार्ड की सभासद रचना मौर्या ने नगर पालिका अध्यक्ष से कूड़े का निस्तारण कराने की मांग की है।
मोहल्ले के श्यामधर मौर्य, शिवराम मौर्य, कृष्णचंद मौर्य, मुन्ना सरोज, चंद्रेश मौर्य आदि ने कहा कि वार्ड काफी बड़ा और विकास से कोसों दूर है। वार्ड में आठ हजार आबादी और मतदाताओं की संख्या 3600 है। इसमें मर्याद पट्टी, बंधवा और नईबस्ती मोहल्ले स्थित हैं। समस्या मौर्य बस्ती, पाल बस्ती और सरोज बस्ती में है। मौर्य बस्ती में सबड़क किनारे भारी मात्रा में कूड़ा डंप किया जाता है। जल निकासी के पर्याप्त साधन भी नहीं हैं, जिससे सड़क किनारे गड्ढे और नाली गंदा पानी भरा है। पाल बस्ती में सीवर विस्तार होने के बाद लोगों को इंटरलाकिंग रोड निर्माण का इंतजार है। लोगों को इस बात की चिंता है कि बरसात में सड़क कीचड़ से सन जाएगा, तब चलना फिरना मुश्किल हो जाएगा। सभासद रचना मौर्या ने पालिकाध्यक्ष से प्राथमिकता के आधार पर पहले पिछड़े वार्डों की समस्याएं दूर करने की मांग की है।