फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सेना भर्ती - 5544 युवक दौड़े, 360 हुए सफल

सेना भर्ती - 5544 युवक दौड़े, 360 हुए सफल

Fri, 15 Dec 2017 02:17 AM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
सेना भर्ती - 5544 युवक दौड़े, 360 हुए सफल
वाराणसी। रणबांकुरे स्टेडियम में चल रही सेना भर्ती में गुरुवार को आजमगढ़ और देवरिया के युवकों ने दौड़ लगाई। दोनों जिलों के कुल 5544 युवक दौड़े लेकिन सिर्फ 360 इसमें सफल हुए। अब ये अन्य शारीरिक और लिखित परीक्षा में भाग लेंगे। शुक्रवार को गोरखपुर के साथ देवरिया जिले की भी भर्ती होगी।
विज्ञापन

गुरुवार को सेना भर्ती में आजमगढ़ जिले की फूलपुर, लालगंज व मेहनगर तहसील और देवरिया की रुद्रपुर तहसील व देवरिया शहर की भर्ती हुई। भर्ती के लिए कु ल 9525 युवकों ने ऑनलाइन पंजीयन कराया था। इनमें 6356 युवक ही भर्ती के लिए पहुंचे। दौड़ शुरू होने से पहले 812 अभ्यर्थी लंबाई कम कम होने की वजह से छंट गए। 5544 अभ्यर्थियों की दौड़ सुबह 6:30 बजे से शुरू हुई, जो 11 बजे तक चली। एक बार में ढाई सौ से तीन सौ लोगों को दौड़ाया जा रहा था। इसमें कुल 360 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल मनीष धवन ने बताया कि शुक्रवार को देवरिया की बरहज, सलेमपुर एवं भाटपाररानी तहसील और गोरखपुर जिले की सहजनवा और खजनी तहसील के युवकों की दौड़ होगी। भर्ती के लिए 10645 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed