{"_id":"5a29a5394f1c1b0d698c09e7","slug":"101512678713-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिहरपुर ग्राम पंचायत में 21 लाख का गोलमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिहरपुर ग्राम पंचायत में 21 लाख का गोलमाल
Updated Fri, 08 Dec 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवापुरी/वाराणसी। विकास खंड के हरिहरपुर ग्राम पंचायत के प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी ने दो वर्षों में 21 लाख रुपये बैंक से निकालकर विकास के नाम पर गांव में खर्च कर दिए। लेकिन काम कहां हुआ, यह प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी को भी नहीं पता है। इस घपलेबाजी का खुलासा गुरुवार को जिला विकास अधिकारी रमाकांत तिवारी की जांच में हुआ। सीडीओ सुनील कुमार वर्मा के निर्देश पर वे जांच करने पहुंचे थे। डीडीओ को एक भी काम का विवरण नहीं मिल सका। इस दौरान शिकायतकर्ता राजेश मिश्र व ग्राम प्रधान लालबहादुर के बीच जमकर नोकझोंक भी हुई। शिकायतकर्ता व ग्रामीण प्रधान तथा ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग पर अड़े थे।
हरिहरपुर गांव निवासी भाजपा नेता राजेश कुमार मिश्र ने सीडीओ सुनील कुमार वर्मा को शिकायती पत्र देकर अवगत कराया था कि ग्राम प्रधान लालबहादुर राम व ग्राम पंचायत अधिकारी कल्लू गौड़ वित्तीय वर्ष 2016-17 में एलईडी स्ट्रीट लाइट, खड़ंजा, हैंडपंप मरम्मत के साथ कई अन्य कार्यों पर 21 लाख रुपये बैंक से निकालकर खर्च कर दिए हैं। लेकिन मौके पर एक भी कार्य नहीं करवाया गया। यही नहीं पूर्व प्रधान जांच अधिकारी को गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी को सफलता नहीं मिली। सीडीओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला विकास अधिकारी को मौके पर जाकर जांच करने का आदेश दिया था। जिला विकास अधिकारी गांव में पहुंच कर जांच शुरू की तो 21 लाख रुपये का गोलमाल सामने आ गया। जांच अधिकारी के कहने के बावजूद भी प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी ने 21 लाख रुपये का हिसाब नहीं दे सके। ग्राम प्रधान लालबहादुर राम ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर सभी कार्यों का हिसाब जांच अधिकारी को उपलब्ध कराया जाएगा।
ग्राम पंचायत हरिहरपुर के ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी ने कुल 21 लाख रुपये बैंक से निकाले गए हैं। लेकिन धन कहा खर्च हुए इसका हिसाब किसी के पास नहीं है। प्रथम दृष्टया मामला गोलमाल का लगता है। रमाकांत तिवारी-जिला विकास अधिकारी-वाराणसी