{"_id":"5a2853c94f1c1b001c8b73e9","slug":"101512592329-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं काला दिवस मना तो कहीं शौर्य दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं काला दिवस मना तो कहीं शौर्य दिवस
Updated Thu, 07 Dec 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। छह दिसंबर को जिले भर में कहीं काला दिवस मनाया गया तो कहीं शौर्य दिवस। पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड में रहा। मदनपुरा, बजरडीहा, रेवड़ी तालाब, बेनियाबाग, दालमंडी, हड़हासराय, काजीसादुल्लापुरा, सरैयां आदि क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती गई। यहां पूरे दिन पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे। सभी एसीएम और सीओ अपने-अपने क्षेत्र में चक्रमण करते रहे। थानेदारों को भी देर रात तक चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया था।
वहीं, बेनियाबाग, दालमंडी, हड़हा सराय और नई सड़क क्षेत्र की दुकानें बंद रहीं। यहां बंदी से जुड़ी तख्तियां लगी हुई थीं जिसमें काला दिवस के मद्देनजर दुकानें बंद रखने की अपील की गई थी। एडीएम सिटी वीरेंद्र पांडेय और एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने भी दोपहर और शाम को पूरे शहर का जायजा लिया। विरोध प्रदर्शन की आशंका के मद्देनजर गंगा घाटों पर भी पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई थी।