{"_id":"5a075f604f1c1ba7678bae76","slug":"101510432608-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूप निकली मगर प्रदूषण अब भी खतरनाक स्तर पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूप निकली मगर प्रदूषण अब भी खतरनाक स्तर पर
Updated Sun, 12 Nov 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। तीन दिन से छाए स्मॉग का असर शनिवार को कुछ कम हुआ। धूप तो निकली लेकिन प्रदूषण के स्तर में कोई खास कमी नहीं आई। शनिवार को भी वाराणसी में कानपुर और लखनऊ से ज्यादा प्रदूषण मापा गया। जानकारों का कहना है कि दिल्ली और गाजियाबाद में भी प्रदूषण के स्तर में कमी आई है। अगले एक-दो दिन में यहां भी हालात में सुधार आएगा।
स्मॉग का असर कम होने के चलते शनिवार की सुबह से ही शहर में धूप निकल आई थी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक शाम छह बजे शहर में प्रदूषण का स्तर पीएम (2.5) - 425 मापा गया। इसी समय लखनऊ में पीएम (2.5)- 410 और कानपुर में 403 था। दिल्ली में पीएम (2.5)- 430 मापा गया। पिछले दो दिनों से आसमान में धुंध की चादर तनी थी। शुक्रवार को तो दिन में करीब ग्यारह बजे पीएम (2.5)-475 था और दोपहर एक बजे यह 482 हो गया था।
आसमान में छाई धुंध छंटने लगी है लेकिन अभी इसे पूरी तरह से साफ होने में दो दिन का समय लग सकता है। मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय का कहना है कि दो किमी की ऊंचाई तक पुरवा हवा चलने और उसके ऊपर पछुवा हवा चलने से मौसम साफ नहीं हो रहा है। 13 नवंबर तक पश्चिमी विक्षोभ आने के आसार हैं। इससे तेज हवा के साथ ठंड बढ़ेगी। पछुवा हवा जैसे-जैसे तेज होगी, मौसम में बदलाव आएगा। पछुवा हवा चलने से ठंड बढ़ने के साथ ही सोमवार तक धुंध भी पूरी तरह से छंट जाएगी। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता अधिकतम 94 फीसदी दर्ज की गई।