{"_id":"59cac1164f1c1ba9538b4949","slug":"101506459926-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमिगत तारों की कमियां खोजेगी संयुक्त टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमिगत तारों की कमियां खोजेगी संयुक्त टीम
Updated Wed, 27 Sep 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। आईपीडीएस के तहत भूमिगत तारों से जुड़ी कमियों को दूर करने के लिए पावर ग्रिड और बिजली विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाई गई है। यह टीम शहर में घूमकर कमियों को देखेगी और उन्हें दूर कराएगी। पिछले दिनों सपा एमएलसी शतरूद्र प्रकाश ने इस मामले को सदन में उठाया था। जिसके बाद इसे दुरुस्त करने के लिए संबंधित अधिकारियों को कहा गया था।
आईपीडीएस के तहत जमीन के नीचे दो केबल डाले गए हैं। एक बिजली का मेन केबल है जो दो से तीन फीट की गहराई पर है, जबकि नियम तीन फीट पर डालने का है लेकिन कई जगहों पर तीन फीट पर दूसरे विभागों के तार पड़े हैं। इसके अलावा दूसरी सर्विस लाइन है जिसके जरिए उपभोक्ताओं को कनेक्शन दिया गया है। इसे एक फीट पर डालने का प्रावधान है। यही लाइन कई जगहों पर ऊपर है। जिसे बार-बार मुद्दा बनाया जा रहा है। कई जगहों पर ठेकेदारों ने लापरवाही की है और एक फीट से कम गहराई पर तार डाला है। अब दशहरा बाद टीम सक्रिय होगी और कमियां दुरुस्त कराई जाएंगी।