{"_id":"59c96ea14f1c1bd0538b4688","slug":"101506373281-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू बवाल के मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू बवाल के मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश
Updated Tue, 26 Sep 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। डीएम योगेश्वर राम मिश्रा ने बीएचयू में 23 सितंबर की रात छात्र-छात्राओं और पत्रकारों पर हुए लाठीचार्ज की घटना के मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने एडीएम प्रशासन मुनींद्रनाथ उपाध्याय को जांच अधिकारी बनाते हुए 15 दिन में रिपोर्ट मांगी है। जांच के दौरान पुलिस, प्रशासन, बीएचयू प्रशासन एवं घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बयान लिए जाएंगे। एडीएम प्रशासन मंगलवार से जांच शुरू करेंगे। उन्होंने बताया कि मंगलवार से उनके न्यायालय में कोई भी व्यक्ति घटना के संबंध में बयान दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन