{"_id":"5967dcd14f1c1b83648b4678","slug":"101499978961-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगला आरती के दौरान बगैर टिकट कैसे घुसे मंदिर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगला आरती के दौरान बगैर टिकट कैसे घुसे मंदिर में
Updated Fri, 14 Jul 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सावन के पहले सोमवार पर टिकट होने के बावजूद कई श्रद्धालु श्री काशी विश्वनाथ मंदिर की मंगला आरती में शामिल नहीं हो पाए। उनकी जगह कई ऐसे लोगों को प्रवेश दे दिया गया, जिनके पास मंगला आरती का टिकट ही नहीं था। यह मामला जानकारी में आने पर मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण ने जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र को जांच का आदेश दिया है। साथ ही, पुलिस और मंदिर प्रशासन से उस दिन की सीसीटीवी फुटेज भी तलब की है। पूरे सावन भर मंगला आरती के दौरान दो अतिरिक्त मजिस्ट्रेट और दो डिप्टी एसपी के अलावा नियमित तौर पर वीडियोग्राफी के लिए अलग से कर्मचारी तैनात करने के निर्देश दिए हैं।
मंडलायुक्त ने डीएम, एसएसपी और काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी कोे स्पष्ट रूप से ताकीद की है कि दोबारा ऐसी कोई अव्यवस्था न होने पाए। जिन श्रद्धालुओं द्वारा मंगला आरती का टिकट लिया गया हो, उनकी सूची मंदिर प्रशासन की ओर से एसपी सुरक्षा, सुरक्षाकर्मियों और ड्यूटी मजिस्ट्रेट को भी जरूर उपलब्ध कराई जाए। मंगला आरती के लिये केवल ढुंढीराज गणेश से ही मंदिर में प्रवेश दिया जाए। मंगला आरती के पहले ढुंढीराज गणेश पर भी नियमित वीडियोग्राफी कराई जाए। श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा होने पर जिम्मेदारों को बख्शा नहीं जाएगा।