{"_id":"595808eb4f1c1bb33e8b4711","slug":"101498941675-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्सी से हरिश्चंद्र घाट तक 18 निर्माण ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्सी से हरिश्चंद्र घाट तक 18 निर्माण ध्वस्त
Updated Sun, 02 Jul 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। गंगा किनारे 200 मीटर के दायरे में अवैध निर्माण कराने वालों पर वीडीए ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शनिवार को अस्सी से हरिश्चंद्र घाट तक बिना अनुमति के बने अवैध निर्माणों पर वीडीए का हथौड़ा चला और 18 निर्माण ध्वस्त कर दिए गए। इस कार्रवाई से घाट किनारे निर्माण कराने वालों में खलबली मची रही। वीडीए की यह कार्रवाई राजघाट तक चलेगी। इसके लिए वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित खरे ने आठ टीमें गठित की हैं।
शनिवार सुबह करीब सात बजे वीडीए सचिव विशाल सिंह दल-बल के साथ अस्सी घाट पहुंचे। यहां आठ टीमों को तीन-तीन घाटों पर 200 मीटर के दायरे में अवैध निर्माण ढहाने की जिम्मेदारी दी गई। फिर अस्सी से हरिश्चंद्र घाट तक एक के बाद एक 18 अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए गए। कुछ जगहों पर हल्का विरोध भी हुआ। हालांकि विरोध करने वाले वीडीए टीम को निर्माण संबंधी कोई कागजात नहीं दिखा सके। यह कार्रवाई सुबह सात से दोपहर एक बजे तक चली। अब हरिश्चंद्र घाट से आगे के अवैध निर्माण ढहाए जाएंगे। इस मौके पर जोनल अधिकारी डीके सिंह, गोपाल कृष्णा, राजकुमार, नगर नियोजक विनोद कुमार सक्सेना, आरके सिंह, एके सिंह, बीएन सिंह आदि मौजूद रहे।