{"_id":"5a8155e94f1c1bb2208b89f8","slug":"101-poor-family-got-home-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मंत्री ने भतीजी की शादी में बनारस के 101 गरीब परिवारों को दिया घर का तोहफा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री ने भतीजी की शादी में बनारस के 101 गरीब परिवारों को दिया घर का तोहफा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़़/वाराणसी
Updated Tue, 13 Feb 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
चेक दिखाते बनारस के ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के उद्योग एवं पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल ने बड़ी मिसाल पेश करते हुए भतीजी की शादी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के 101 जरूरतमंद परिवारों को मकान बनाने के लिए लिए चेक भेंट किए।
फिजूलखर्ची रोकने के लिए गोयल ने बड़े भाई अशोक गोयल की बेटी टीना गोयल की शादी सामूहिक विवाह सम्मेलन में संपन्न कराई। दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में बिना दहेज के साधारण तरीके से हुई।
इस शादी में टीना के साथ 31 कन्याओं की भी शादी की गई। इस मौके पर पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र के 101 गरीबों को आवास बनाने के लिए कुल 1,49,22,750 रुपये के चेक दिए गए।
विज्ञापन
सीडीओ सुनील कुमार वर्मा और बीडीओ चिरईगांव सुभाष सरोज के साथ आराजीलाइन ब्लॉक के चंदापुर गांव के श्याम सुंदर, लालजी, शिव कुमार, लाले राम, दीनदासपुर के डब्ल्यू, चिरईगांव ब्लॉक के पचरांव के लल्लू, जवाहिर, फूलपुर की कलावती, बरियासनपुर की गीता और माधुरी देवी को भी चेक दिया गया। ये सभी लोग शादी समारोह में शामिल हुए थे।

उम्मीद से अधिक मिली खुशी
demo pic
खुद के आवास का चेक पाने के बाद गीता ने कहा कि बहुत अच्छा लगा। उम्मीद से कहीं अधिक खुशी मिली है। श्याम सुंदर ने कहा, आवास की दरकार अब पूरी हो जाएगी। सीडीओ ने बताया कि प्रत्येक लाभार्थी के लिए 1.47 लाख रुपये का चेक मिला है।
इनमें 1.20 लाख निर्माण सामग्री का है। 12 हजार रुपये शौचालय और 175 दिन की मजदूरी का बाकी पैसा शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मंत्री ने जल्दी ही काशी में आकर 101 लड़कियों का विवाह कराने की भी बात कही है।
बता दें कि विपुल मंत्री गोयल ने अपनी भतीजी की शादी सादगी से करने के साथ-साथ दहेज में खर्च होने वाले धन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र के 101 गरीबों को शादी के दिन आवास का उपहार देने के लिए पीएम मोदी को पत्र लिखा था।
पीएमओ ने गोयल के आग्रह पत्र को स्वीकार करते हुए वाराणसी जिला प्रशासन को निर्देश दिया था कि 101 गरीब लाभार्थियों की सूची बनाने के साथ ही लाभार्थियों को शादी समारोह में शामिल कराने की व्यवस्था की जाए।